दिल्ली प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज, ओपनिंग मैच में अनुज रावत का विस्फोटक शतक, फिर भी हार गई टीम


होमखेलक्रिकेटDPL का धमाकेदार आगाज, ओपनिंग मैच में अनुज रावत की सेंचुरी, फिर भी हार गई टीम

Last Updated:

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. सीजन का पहला मैच पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया. मैच में पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान अनुज रावत ने 105 रन बनाए, लेकि्न इसके बावजूद यश ढुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स से पुरानी दिल्ली की टीम हार गई.

DPL का धमाकेदार आगाज, ओपनिंग मैच में अनुज रावत की सेंचुरी, फिर भी हार गई टीमZoom

डीपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में अनुज रावत ने जड़ा शतक

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार शुरुआत हो चुका है. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी के बाद पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला गया. मैच में पुरानी दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और कप्तान अनुज रावत की नाबाद शतकीय पारी से 20 ओवर में 202 रन का स्कोर का खड़ा, लेकिन सेंट्रल दिल्ली की टीम ने 5 गेंद पहले 204 रन नाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पुरानी दिल्ली की शुरुआत बेहद ही खराब रही. टीम ने टॉप के 3 बल्लेबाज सिर्फ 30 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद कप्तान अनुज रावत ने मोर्चा संभाल लिया. इस दौरान उन्हें देव लाकरा का बेहतरीन साथ मिला. दोनों के बीच 81 गेंद में 132 रनों की पार्टनरशिप हुई. इसमें लाकरा ने 37 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रनों का योगदान दिया. वहीं, अनुज रावत की बात करें तो वे 59 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए.

यश ढुल आगे बेबस दिखी पुरानी दिल्ली 6

पुरानी दिल्ली 6 के द्वारा दिए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली के कप्तान यश ढुल ने जबरदस्त खेल दिखाया. पारी की शुरुआत करते करते हुए यश ने 45 गेंद में 72 रन कूटे. अपनी पारी में यश ने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए. यश को ओपनर बल्लेबाज सिद्धार्थ जून का भी दमदार साथ मिला और पहले विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप हुई.

हालांकि, यश के बाद सेंट्रल दिल्ली के लिए और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन रनों की गति को किसी ने कम नहीं होने दिया. यही कारण है कि छोटी पारियां भी टीम के लिए उपयोगी साबित हुई, जिससे सेंट्रल दिल्ली ने 5 गेंद पहले मैच को अपने नाम कर लिया. गेंदबाजी में पुरानी दिल्ली की तरफ से रजनीश दादर, पकंज जसवाल, उद्धव मोहन और देव लाकरा को 1-1 विकेट मिला.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading