WI vs PAK: वेस्टइंडीज की गजब शुरुआत, दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन पस्त हुआ पाकिस्तान, स्टंप्स तक मेजबान का स्कोर 239/5


होमखेलक्रिकेटवेस्टइंडीज की गजब शुरुआत, दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन पस्त हुआ पाकिस्तान

Last Updated:

WI vs PAK, 2nd Test Day-1: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शुरुआत की है. मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 239 रन बना लिए हैं.

वेस्टइंडीज की गजब शुरुआत, दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन पस्त हुआ पाकिस्तानZoom

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज ने दमदार शुरुआत कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेस क्रीज पर खड़े हैं. ग्रीव्स टीम के लिए 125 गेंदों का सामना कर 64 रन बनाकर नाबाद लौटे तो रोस्टन चेस ने 36 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले सेशन के खेल में तेज तर्रार शुरुआत की थी. बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम ने लंच तक 9.5 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बनाए थे. लंच के खेल तक ब्रेंडन किंग 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. उनके सात चौकों में से छह डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज उबैद शाह के खिलाफ आए.

कावेम हॉज और चंद्रपॉल सस्ते में आउट

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के लिए कावेम हॉज और तेगनारायण चंद्रपॉल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे. हॉज ने 32 गेंद खेलकर 15 रनों की पारी खेली, जबकि चंद्रपॉल ने 10 रन बनाए. हालांकि, मिडिल ऑर्डर में अमीर जंगू ने 29 और शाई होप ने 26 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने का काम किया.

विकेट लेने वाला गेंदबाज टीम से बाहर

दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अली ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा उवैद शाह, अली उस्मान और साजिद खान के खाते में एक-एक विकेट आया. हैरानी की बात ये रही कि सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट लेने वाले अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को कप्तान बाबर आजम से प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा और उनकी उबैद को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया.

पाकिस्तान ने अपनी टीम में किए कुल 4 बदलाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने कुल चार बदलाव किए. पाकिस्तान ने अपनी टीम में कुल चार बदलाव किए हैं. पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले शान मसूद बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाहर हुए. उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक को टीम में शामिल किया गया. इससे पहले शुरुआती टेस्ट में 90 रन से जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज ने अपनी विनिंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading