डिस्प्ले और डिजाइन- रियलमी Narzo 90 में 6.57 इंच का कॉम्पैक्ट FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है.
वहीं रियलमी Narzo 90x 5G में बड़ा 6.8-इंच का डिस्प्ले मिलता है, लेकिन ये सिर्फ HD+ IPS LCD पैनल है. हालांकि इसमें स्मूद 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इस फोन में केवल IP65 रेटिंग मिलती है.
परफॉर्मेंस- परफॉर्मेंस की बात करें तो रियलमी Narzo 90 में MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया गया है. जबकि रियलमी Narzo 90x में थोड़ा कम पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. अगर आपको बेहतर और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए, तो रियलमी Narzo 90 एक बेहतर ऑप्शन साबित होता है.
कैमरा सेटअप- कैमरा सेक्शन में रियलमी Narzo 90x में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं रियलमी Narzo 90 में पीछे की तरफ 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है और फ्रंट में 50MP का हाई-रेज़ोलूशन सेल्फी कैमरा दिया गया है.
अगर आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर कैमरा चाहते हैं, तो रियलमी Narzo 90 आपके लिए ज्यादा सही रहेगा.
कीमत में कितना अंतर?
सबसे पहले कीमत की बात करें तो रियलमी Narzo 90 की शुरुआती कीमत ₹16,999 है, जिसमें आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं रियलमी Narzo 90x की कीमत ₹13,999 से शुरू होती है, जिसमें भी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
