इस कार इंडियन मार्केट को हिला डाला! 35 लाख ग्राहकों का जीता दिल, बना नया रिकॉर्ड


Last Updated:

Maruti Suzuki India Limited ने Maruti WagonR के 35 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का रिकॉर्ड बनाया, स्विवल सीट ऑप्शन वरिष्ठ नागरिकों के लिए TRUEAssist के साथ पेश किया गया है. वैगन आर को इंडिया में 1999 में और जापान में इससे पहले 1993 में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अभी तक यह इंडिया की फेवरेट हैचबैक बनी हुई है.

इस कार इंडियन मार्केट को हिला डाला! 35 लाख ग्राहकों का जीता दिल, बना रिकॉर्ड
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने अपनी बेहद पॉपुलर हैचबैक वैगनआर की तीन पीढ़ियों में कुल 35 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का माइल स्टोन अचीव कर लिया है. दिसंबर 1999 में लॉन्च हुई मारुति वैगनआर ने ऑल्टो और स्विफ्ट के साथ इस जबरदस्त अचीवमेंट को पार कर लिया है. फिलहाल, यह कार कंपनी के गुरुग्राम और मानेसर (हरियाणा) स्थित प्लांट्स में बनाई जाती है. लॉन्च के इतने सालों बाद भी ये इंडिया की सबसे पॉपुलर हैचबैक है.

जापान में 1993 में हुई लॉन्च
जापान में सुजुकी वैगनआर पहली बार सितंबर 1993 में पेश की गई थी. इसे सेमी-बोनट स्टाइल मिनी वैगन के रूप में डिवेलप किया गया था, जो आरामदायक और इस्तेमाल में आसान कार के तौर पर काफी लोकप्रिय हुई. इसका निर्माण जापान, भारत, हंगरी और इंडोनेशिया में होता है. वर्तमान में मारुति वैगनआर 75 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में बिकती है, जिनमें जापान, भारत और यूरोप शामिल हैं. अगस्त 2025 में सुजुकी वैगनआर ने 1 करोड़ यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्विवल सीट
हाल ही में कंपनी ने मारुति वैगनआर में स्विवल सीट का ऑप्शन पेश किया है, जिसे खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है. यह पहल सुजुकी ग्रुप के कॉर्पोरेट स्लोगन ‘बाय योर साइड’ से इंस्पायर्ड है. इस पहल के लिए मारुति सुजुकी ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप TRUEAssist Technology Private Limited के साथ NSRCEL-IIM बेंगलुरु के स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम के तहत पार्टनरशिप की है.

कैसे करें ऑर्डर?
ग्राहक मारुति सुजुकी एरीना डीलरशिप्स पर स्विवल सीट को रेट्रो फिटमेंट किट के रूप में ऑर्डर कर सकते हैं. यह सीट नई वैगनआर मॉडल्स में इंस्टॉल की जा सकती है या मौजूदा वाहनों में भी फिट की जा सकती है. इस पहल के जरिए कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के लिए कार की पहुंच को आसान बनाना है. मारुति वैगनआर स्विवल सीट किट का ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) में सेफ्टी टेस्ट किया गया है और यह जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करती है. इंस्टॉलेशन के दौरान कार के स्ट्रक्चर या मुख्य कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया जाता. स्विवल सीट के साथ 3 साल की वारंटी भी मिलती है, जिससे ग्राहकों को पूरी तरह से भरोसा मिलता है.

homeauto

इस कार इंडियन मार्केट को हिला डाला! 35 लाख ग्राहकों का जीता दिल, बना रिकॉर्ड



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading