महिंद्रा XUV700, थार, स्कॉर्पियो! महिंद्रा के सबसे बड़े लॉन्च का गवाह बनेगा 2026


Last Updated:

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी थार, स्कॉर्पियो और XUV700 में बड़े बदलाव ला रही है, XEV 9S जैसी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की गई है और XUV 7XO जल्द आ रही है. महिंद्रा वर्तमान दौर में इंडिया की सबसे पॉपुलर कार मेकर कंपनियों में शुमार किया जाता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल और ईवी वर्जन के कई मॉडल शामिल हैं.

महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो! महिंद्रा के सबसे बड़े लॉन्च का गवाह बनेगा 2026
नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बार फिर उन्हीं एसयूवी पर फोकस कर रही है, जिन्होंने भारतीय बाजार में उसकी मजबूत पहचान बनाई. कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय मॉडल्स – थार, स्कॉर्पियो और XUV700 के लिए बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. महिंद्रा की लंबी अवधि की योजना में इलेक्ट्रिफिकेशन को मुख्य आधार बनाया गया है और हाल ही में कंपनी ने XEV 9S लॉन्च की है, जो XUV.e8 कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड पहली 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी है. ब्रांड के ईवी पोर्टफोलियो में XEV 9e और BE 6 के करीब बैठी XEV 9S, XUV700 के पहचाने जाने वाले डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाती है. इंटरनल कंबशन इंजन वाले मॉडल्स में भी XUV700 बड़े बदलाव के लिए तैयार है. इसका नया वर्जन XUV 7XO के नाम से अगले महीने लॉन्च होगा और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है.

साइज में बदलाव नहीं
एसयूवी का साइज तो पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसके एक्सटीरियर में कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे. असली बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलेगा, जहां महिंद्रा पूरी तरह नया डैशबोर्ड डिजाइन कर रही है, जिसमें XEV 9S की तरह बड़ा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होगा. इसके अलावा, केबिन थीम्स, ट्रिम्स और मटेरियल क्वालिटी को भी बेहतर किया जाएगा और कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे.

महिंद्रा की लाइफस्टाइल एसयूवी
थार भी अब इलेक्ट्रिक युग में कदम रखने जा रही है. Vision T कॉन्सेप्ट के जरिए पांच-डोर थार रॉक्स का इलेक्ट्रिक वर्जन दिखाया गया था, जिसमें बॉक्सी डिजाइन और दमदार लुक बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें फ्यूचरिस्टिक ईवी डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. NU_IQ आर्किटेक्चर पर बनी नई थार ईवी में मल्टीपल बैटरी पैक ऑप्शन और ड्यूल-मोटर सेटअप मिलेगा, जिससे फोर-व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी.

महिंद्रा स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो सीरीज में भी बड़ा बदलाव होने वाला है. महिंद्रा के Vision S कॉन्सेप्ट में एक ज्यादा प्रीमियम और कॉम्पैक्ट स्कॉर्पियो N की झलक देखने को मिली थी, जो पारंपरिक लैडर-फ्रेम कंस्ट्रक्शन से हटकर बनाई जाएगी. आने वाली स्कॉर्पियो NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. हालांकि इसकी टेस्टिंग कई बार देखी जा चुकी है, लेकिन नई कॉम्पैक्ट स्कॉर्पियो 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में ही लॉन्च होने की उम्मीद है. इसी बीच, मौजूदा स्कॉर्पियो N को भी अगले कुछ महीनों में मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा, जिसमें हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे और इसे रोड टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है.

homeauto

महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो! महिंद्रा के सबसे बड़े लॉन्च का गवाह बनेगा 2026



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading