टाटा सिएरा के सबसे सस्ते Smart+ वेरियंट में क्या मिलेगा, क्या नहीं? यहां जानें पूरी डिटेल


Last Updated:

Tata Sierra Smart Plus Features: टाटा सिएरा ने नए अवतार में 11.49 लाख रुपये की कीमत पर कमबैक किया है, इसमें डीजल पेट्रोल इंजन, 6 एयरबैग और 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. भारतीय बाजार में इसका सबसे बड़ा मुकाबला Hyundai Creta से है जो 10 साल से इंडिया में बेहद पॉपुलर है और एक बड़ा कस्टमर बेस तैयार कर चुकी है.

टाटा सिएरा को इंडिया की पहली एसयूवी माना जाता है और इस एसयूवी ने कुछ वक्त पहले ही नए अवतार में बाजार में कमबैक किया है. लॉन्च के बाद से ही इस कार ने मार्केट में हलचल मचा रखी है. कंपनी ने इसे अट्रैक्टिव प्राइस और मल्टिपल वेरियंट्स के साथ लॉन्च किया है. यहां हम बात करेंगे इसके बेस वेरियंट Smart+ की.

सिएरा के बेस वेरियंट की कीमत 11.49 लाख रुपये है. जो कि अपने आप में काफी अग्रेसिव प्राइसिंग है. अब सवाल है कि इसमें आपको क्या मिलेगा और क्या नहीं. आइए जानते हैं.

कार के एक्सटीरियर की बात करें तो आपको इसमें मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलता है और Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs इसके लुक को और शानदार बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस कार का इंटीरियर भी शानदार है पर चूंकि हम बेस वेरियंट की बात कर रहे हैं तो इसमें म्यूजिक सिस्टम नहीं मिलेगा. इसमें ऑटोमेटिक AC के साथ रियर एसी वेंट्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा इसमें रोलओवर मिटिगेशन, हिल एसेंट कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स टाटा मोटर्स ने दिए हैं.

इंजन की बात करें तो इस वेरियंट में आपको डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं जो 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम हैं.

नई टाटा सिएरा का इंडियन मार्केट में मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा जो भारतीय बाजार में पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

टाटा सिएरा के सबसे सस्ते Smart+ वेरियंट में क्या मिलेगा, क्या नहीं?



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading