PG वाले, स्टूडेंट्स, ऑफिस वालों के लिए टिफिन सर्विस, आपके लिए कमाई का खजाना, बस इतने में शुरू करें बिजनेस


Last Updated:

Tiffin Service Business Idea: आज के तेज रफ्तार लाइफस्टाइल में हेल्दी और घर जैसा खाना मिलना मुश्किल होता जा रहा है. कामकाजी लोग, पीजी वाले और बिजी स्टूडेंट्स अक्सर समय न होने की वजह से अच्छे खाने से वंचित रहते हैं. ऐसे में टिफिन सर्विस आपके लिए कमाई का सुनहरा मौका बन सकती है.

PG वाले, स्टूडेंट्स, ऑफिस वालों के लिए टिफिन सर्विस, आपके लिए कमाई का खजाना
Tiffin Service Business Idea: सोचिए अगर आपका खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया न रहकर आपकी कमाई का जरिया बन जाए तो क्या होगा? जी हां, पीजी में रहने वाले, स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों आदि के लिए टिफिन सर्विस आपके लिए कमाई का खजाना बन सकती है. खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको भारी भरकम निवेश या लाइसेंस की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी. आप छोटी सी रकम में आप अपना खुद का टिफिन बिजनेस शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे हर महीने लाखों रुपये की आमदनी वाला बिजनेस बना सकते हैं.

सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको बड़ी जगह या किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं. आप इसे अपने घर की किचन से ही स्टार्ट कर सकते हैं. इस बिजनेस को घर की महिलाएं भी शुरू कर सकती हैं. शुरुआती निवेश मात्र 8,000 रुपये से 10,000 रुपये में होता है और यह रकम आपकी सुविधानुसार बढ़ाई भी जा सकती है. जैसे-जैसे आपके खाने का नाम बढ़ेगा और माउथ-पब्लिसिटी बढ़ेगी, आमदनी भी तेजी से बढ़ सकती है.

कमाई की संभावना
अगर आपका खाना लोगों को पसंद आता है, तो आप महीने के 1-2 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं. कई महिलाएं और घर से काम करने वाले लोग इस बिजनेस से अच्छी कमाई कर रहे हैं. मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम काफी मददगार साबित होते हैं. आप यहां अपने पेज बनाकर सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं.

ध्यान रखने योग्य बातें
टिफिन सर्विस में सफाई और स्वच्छता का खास ध्यान रखें. हमेशा फ्रेश और क्वालिटी मटिरियल सामग्री का इस्तेमाल करें. स्वादिष्ट खाना बनाना और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से मैन्यू तैयार करना जरूरी है. इसके साथ ही एक स्मार्ट बिजनेस स्ट्रेटजी अपनाना जरूरी है, ताकि ग्राहक लगातार जुड़े रहें और आपकी टिफिन सर्विस का नाम बढ़ता रहे. इस तरह, कम निवेश और अपने घर से ही टिफिन बिजनेस शुरू करके आप धीरे-धीरे इसे एक मुनाफे वाला प्रोफेशन बना सकते हैं.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

homebusiness

PG वाले, स्टूडेंट्स, ऑफिस वालों के लिए टिफिन सर्विस, आपके लिए कमाई का खजाना



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading