जनवरी 2026 अपडेट के बाद Pixel फोन में Wi-Fi और Bluetooth समस्या


गूगल के जनवरी 2026 Pixel अपडेट को लेकर यूज़र्स की परेशानी बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लेटेस्ट अपडेट के बाद कई Pixel स्मार्टफोन्स में Wi-Fi और Bluetooth से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आए हैं. शुरुआत में अपडेट सामान्य तरीके से रोलआउट होता दिखा, लेकिन जैसे-जैसे यह ज्यादा डिवाइसेज़ तक पहुंचा, यूज़र्स ने कनेक्टिविटी प्रॉब्लम्स की शिकायत करना शुरू कर दिया. कई Pixel यूज़र्स का कहना है कि अचानक उनके फोन में जरूरी वायरलेस फीचर्स काम करना बंद हो गए, जिससे रोज़मर्रा का इस्तेमाल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट के कुछ दिन बाद ही गूगल सपोर्ट फोरम और Reddit पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. कई यूज़र्स ने बताया कि उनके फोन में Wi-Fi पूरी तरह गायब हो गया है. नेटवर्क स्कैन तक नहीं हो रहा. वहीं Bluetooth ऑन ही नहीं हो पा रहा, जिससे वायरलेस ईयरबड्स, कार कनेक्टिविटी और दूसरी एक्सेसरीज़ बेकार हो गई हैं.

इन मॉडल पर असर
ये समस्या सभी Pixel फोन में नहीं दिख रही है, लेकिन जिन मॉडल्स पर असर पड़ा है, उनमें Pixel 8 Pro, Pixel 9 Pro, Pixel 10 और Pixel 10 Pro XL जैसे लेटेस्ट डिवाइसेज़ भी शामिल हैं. कुछ यूज़र्स ने Wi-Fi और Bluetooth के अलावा दूसरी परेशानियों की भी शिकायत की है, जैसे कैमरा काम न करना, Settings सर्च का टूट जाना, Network & Internet पेज का न खुलना और फोन के idle रहने पर ज्यादा बैटरी ड्रेन.

सबसे चिंता की बात ये है कि आम तौर पर अपनाए जाने वाले उपाय जैसे फोन रीस्टार्ट करना, नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करना, सेफ मोड में बूट करना या यहां तक कि फैक्ट्री रीसेट भी इस समस्या को ठीक नहीं कर पा रहे हैं. कुछ यूज़र्स का दावा है कि कंप्यूटर की मदद से लेटेस्ट पब्लिक बिल्ड को मैन्युअली दोबारा इंस्टॉल करने से दिक्कत दूर हुई, लेकिन यह तरीका ज्यादातर यूज़र्स के लिए आसान नहीं है.

गूगल ने X (पहले Twitter) पर इन शिकायतों को स्वीकार तो किया है और प्रभावित यूज़र्स को सपोर्ट से संपर्क करने की सलाह दी है, लेकिन अब तक न तो समस्या की असली वजह बताई गई है और न ही किसी फिक्स की टाइमलाइन शेयर की गई है. ऐसे में जिन यूज़र्स ने अभी तक जनवरी अपडेट इंस्टॉल नहीं किया है, उनके लिए फिलहाल अपडेट टालना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.

जानकारी के लिए बता दें कि गूगल का जनवरी 2026 Pixel अपडेट नए फीचर्स पर नहीं, बल्कि बग फिक्स और परफॉर्मेंस सुधार पर फोकस करता है. इसमें Webex कॉल्स के दौरान आने वाली नॉइज़, कुछ कंडीशन्स में असामान्य बैटरी ड्रेन, टचस्क्रीन रिस्पॉन्स की दिक्कत, Always-On Display फ्लिकरिंग और HDR फोटो एडिट करते समय आने वाली ग्राफिक्स समस्याओं को ठीक करने का दावा किया गया है. हालांकि, ताज़ा शिकायतें बताती हैं कि यह अपडेट कई यूज़र्स के लिए नए सिरदर्द भी लेकर आया है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading