Linked Devices से आगे बढ़ा WhatsApp, जोड़ रहा है नया Peripherals फीचर, क्या है ये और कैसे करेगा ये काम?


Last Updated:

WhatsApp iOS यूज़र्स के लिए नया Peripherals फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे अकाउंट से जुड़े ऐपल Watch जैसे डिवाइस दिखेंगे. जानें यह फीचर कैसे काम करता है और क्यों है यूज़र्स के लिए फायदेमंद…

iPhone पर WhatsApp का नया Peripherals फीचर क्या है? जानें पूरी डिटेलWhatsApp पर आ रहा है Peripherals फीचर.
वॉट्सऐप अपने iOS यूज़र्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जिससे अकाउंट से जुड़े डिवाइस को पहचानना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. ये नया अपडेट फिलहाल TestFlight बीटा प्रोग्राम के जरिए कुछ यूज़र्स तक पहुंच रहा है, लेकिन हिंट मिल रहे हैं कि इसे धीरे-धीरे स्टेबल वर्जन में भी उपलब्ध कराया जा सकता है.

इस नए फीचर के तहत वॉट्सऐप ने Linked Devices सेक्शन में एक नया Peripherals नाम का ऑप्शन जोड़ा है. इसका मकसद उन डिवाइस को दिखाना है, जो बिना QR कोड स्कैन किए या 6 अंकों का कोड डाले अपने आप वॉट्सऐप अकाउंट से जुड़ जाते हैं. ऐसे कनेक्शन बैकग्राउंड में अपने आप हो जाते हैं, जिससे यूज़र को अक्सर पता भी नहीं चलता.

अभी सिर्फ ऐपल वॉच सपोर्ट
फिलहाल इस Peripherals लिस्ट में सिर्फ Apple Watch को सपोर्ट किया जा रहा है. जब Apple Watch वॉट्सऐप अकाउंट से जुड़ी होती है, तो यह लिस्ट में दिखाई देती है. इसके साथ डिवाइस का नाम और आखिरी बार एक्टिव रहने का समय भी दिखता है. इससे यूज़र को यह साफ पता चलता है कि उनकी घड़ी वॉट्सऐप से कनेक्टेड है और मैसेज और नोटिफिकेशन सही तरीके से सिंक हो रहे हैं या नहीं.

हालांकि, इस फीचर में एक अहम बात ये है कि Peripherals को सीधे वॉट्सऐप की सेटिंग्स से हटाया नहीं जा सकता. अगर कोई यूज़र Apple Watch को वॉट्सऐप से अलग करना चाहता है, तो उसे घड़ी में मौजूद वॉट्सऐप ऐप को अनइंस्टॉल करना होगा. ऐसा करने पर मैसेज सिंक अपने आप बंद हो जाएगा और डिवाइस Peripherals लिस्ट से हट जाएगा.

मिलेगी ज्यादा सिक्योरिटी
वॉट्सऐप का यह नया फीचर अकाउंट की ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इससे यूज़र्स यह आसानी से देख पाएंगे कि कौन-कौन से डिवाइस उनके अकाउंट तक एक्सेस रखते हैं. अगर कोई अनजान या संदिग्ध डिवाइस दिखे, तो यूज़र समय रहते सावधान हो सकते हैं.

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में वॉट्सऐप इस Peripherals फीचर को और ज्यादा डिवाइस के लिए सपोर्ट देगा. फिलहाल iOS यूज़र्स के लिए यह अपडेट अकाउंट मैनेजमेंट को ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

iPhone पर WhatsApp का नया Peripherals फीचर क्या है? जानें पूरी डिटेल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading