ओप्पो Reno 15 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स


ओप्पो भारत में अपनी नई Reno 15 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में सामने आए लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज अगले साल की शुरुआत में 8 जनवरी को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2026 में इसका ऐलान हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो Reno 15 सीरीज में कुल तीन मॉडल देखने को मिल सकते हैं, ओप्पो Reno 15, ओप्पो Reno 15 Pro और ओप्पो Reno 15 Pro Mini. कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये सीरीज एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आएगी और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिससे फोन पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा.

भारत में कीमत की बात करें तो ओप्पो Reno 15 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है. वहीं, Reno 15 Pro Mini को ₹40,000 से कम प्राइस रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स ये भी इशारा कर रही हैं कि Reno 15 Pro अपने पिछले मॉडल से महंगा हो सकता है और यह प्रीमियम या फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री करेगा.

कितनी हो सकती है कीमत?
ग्लोबल मार्केट से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. यूरोप में Reno 15 Pro की कीमत करीब EUR 799 बताई जा रही है, जबकि बेस Reno 15 मॉडल EUR 599 में आ सकता है. हार्डवेयर की बात करें तो Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 6,200mAh बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. वहीं, Reno 15 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है.

डिस्प्ले फीचर्स भी इस सीरीज की खासियत होंगे. ओप्पो Reno 15 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकता है. Pro Mini वेरिएंट में 6.32-इंच और स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है. सभी मॉडल्स में फुल HD+ रेजोलूशन और Pro वेरिएंट्स में 3,600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है.

कुल मिलाकर, ओप्पो Reno 15 Series डिजाइन, मजबूती और परफॉर्मेंस के मामले में एक बड़ी अपग्रेड साबित हो सकती है. लॉन्च के करीब आते ही कंपनी से और भी आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading