Google AI Pro और Google One दोनों हुए सस्ते, मिलने लगा अब आधे दाम पर, जानिए क्या हैं शर्तें


गूगल ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया ऑफर अनाउंस किया है, जिसके तहत गूगल AI Pro के एनुअल प्लान की कीमत में 50 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. ये ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ चुनिंदा यूज़र्स ही इसका फायदा उठा सकते हैं. नई कीमत के साथ गूगल यूज़र्स को अपने सभी एडवांस्ड AI फीचर्स कम खर्च में इस्तेमाल करने का मौका दे रहा है.

गूगल ने ये जानकारी अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini के आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट के ज़रिए दी है. इस पोस्ट के मुताबिक, यह 50% डिस्काउंट सिर्फ नए सब्सक्राइबर्स के लिए है. यानी जिस गूगल अकाउंट से पहले कभी गूगल AI Pro प्लान नहीं खरीदा गया हो, वही यूज़र इस ऑफर के लिए योग्य होंगे.

हालांकि, यह ऑफर सभी देशों में उपलब्ध नहीं है. फिलहाल यह अमेरिका (US) में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसके उपलब्ध होने की पुष्टि नहीं हो पाई है. साथ ही, यह ऑफर 15 जनवरी तक ही वैलिड है.

क्या है नई कीमत?
आमतौर पर गूगल AI Pro का 12 महीने का प्लान $199.99 (करीब ₹17,950) में आता है, लेकिन इस ऑफर के तहत नए यूज़र्स इसे सिर्फ $99.99 (करीब ₹9,000) में खरीद सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि ऑफर खत्म होने के बाद अगले साल से यह प्लान $239.88 में ऑटो-रिन्यू हो जाएगा. इसलिए जो यूज़र आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते, उन्हें समय रहते ऑटो-पे बंद करना होगा.

गूगल AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स को Gemini 3 Pro AI मॉडल, डीप रिसर्च, Nano Banana Pro, Veo 3.1 Fast (वीडियो जनरेशन) जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, गूगल वर्कस्पेस ऐप्स में भी Gemini AI चैटबॉट का एक्सेस दिया जाता है. साथ ही यूज़र्स को Drive, Photos और Gmail के लिए 2TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है.

इसके अलावा, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल One के एनुअल प्लान्स पर भी 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत 100GB वाला Basic प्लान अब $9.99 (करीब ₹900) में मिलेगा, जो पहले $19.99 था. वहीं, 2TB वाला Premium प्लान अब $49.99 (करीब ₹4,490) में उपलब्ध है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading