540 डिग्री कैमरा, इन कार थिएटर! महिंद्रा ने बना डाली ‘बवाल’ कार, 5 जनवरी को उठेगा पर्दा
फीचर हाइलाइट्स
540-डिग्री कैमरा एक एडवांस्ड सराउंड-व्यू सिस्टम है, जो गाड़ी के चारों ओर और नीचे का पूरा दृश्य दिखाता है. इसमें फ्रंट, रियर और साइड मिरर पर कई कैमरे लगे होते हैं, जिनकी फीड को सॉफ्टवेयर के जरिए एक साथ जोड़कर एक सिंगल सराउंड व्यू बनाया जाता है. एसयूवी में नया ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) विजुअलाइजेशन भी मिलेगा, जो एक्टिव ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स का रियल-टाइम ग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन दिखाता है.
इन-कार थिएटर मोड
इन-कार थिएटर मोड भी एक खास फीचर है, जिसकी पुष्टि नए टीज़र में हुई है. इसमें BYOD (ब्रिंग योर ओन डिवाइस) फंक्शनलिटी है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन या डिवाइस को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं. यह महिंद्रा के Adrenox+ सॉफ्टवेयर पर चलता है. इसके अलावा, महिंद्रा XUV 7XO में ट्रिपल स्क्रीन, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (ब्लैक और टैन फिनिश के साथ), वायरलेस फोन चार्जर, 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, मल्टीपल एयरबैग्स और कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे.
पहले से बेहतर स्टाइलिंग
स्टाइलिंग में सुधार पिछले टीज़र्स से पता चला है कि महिंद्रा XUV 7XO में XEV 9S से कई डिजाइन एलिमेंट्स लिए गए हैं, जैसे ड्यूल-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, पिक्सल-स्टाइल एलिमेंट्स के साथ एलईडी टेललैंप्स और नए अलॉय व्हील्स.
इंजन वही रहेगा
मेकैनिकली, नई महिंद्रा XUV7XO (XUV700 फेसलिफ्ट) में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन मिलेंगे, जो क्रमशः 200PS पावर और 380Nm टॉर्क तथा 185PS पावर और 450Nm तक टॉर्क जनरेट करेंगे. दोनों इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध रहेंगे.
बुकिंग, लॉन्च और मुकाबला
अपडेटेड XUV700 या XUV7XO को 5 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा और इसके तुरंत बाद बाजार में लॉन्च किया जाएगा. बेस वेरिएंट्स की कीमतें मौजूदा मॉडल के समान रहने की संभावना है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. महिंद्रा XUV7XO का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काजार से रहेगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
