ओप्पो Reno 15 सीरीज में शामिल हो सकता है Reno 15C, 40 हज़ार से कम हो सकती है कीमत, 7,000mAh बैटरी की उम्मीद
ध्यान देने वाली बात है कि टिप्स्टर के बताए गए फीचर्स चीन में लॉन्च हुए ओप्पो रेनो 15C से मेल नहीं खाते. टिप्स्टर के मुताबिक, भारत में आने वाला Reno 15C 6.57-इंच फुल-HD LTPS OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स HBM ब्राइटनेस होगी. इसमें Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की बात कही गई है.
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. फोन की मोटाई 8.14mm और वजन 189 से 195 ग्राम के बीच बताया जा रहा है.
चीन वाले मॉडस के फीचर्स हैं अलग
वहीं, चीन में लॉन्च हुआ ओप्पो रेनो 15C अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है. इसमें 6.59-इंच फुल-HD AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है. यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 50MP टेलीफोटो (OIS) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. इसमें 6,500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
X (पहले Twitter) पर टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने दावा किया है कि ओप्पो रेनो 15C को Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इतना ही नहीं, पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 40,000 से कम हो सकती है. टिप्स्टर ने इसके कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स भी बताए हैं.
इन स्पेसिफिकेशन्स में अंतर को देखते हुए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि लीक हुई जानकारी पूरी तरह सही है या नहीं. जब तक Oppo की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक Reno 15C को लेकर इन अफवाहों पर पूरी तरह यकीन नहीं करना चाहिए.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
