बंपर डील! कुछ दिन के लिए खूब सस्ता हुआ वीवो X100 Pro, अमेज़न पर मिलने लगा ₹25000 का डिस्काउंट
वीवो X100 Pro 5G को अमेज़न पर इस समय ₹64,999 में लिस्ट किया गया है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹89,999 थी, यानी सीधे ₹25,000 की भारी छूट मिल रही है.
इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक, DBS बैंक या स्केपिया फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,500 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹63,499 रह जाती है.
कार्ड पर अलग से ऑफर
इतना ही नहीं, अमेज़न पे ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5% तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है, जो करीब ₹1,949 तक हो सकता है. जो लोग एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹3,121 प्रति माह से होती है.
इसके अलावा, पुराने फोन के बदले ₹44,300 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, हालांकि यह पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा.
Vivo X100 Pro के स्पेसिफिकेशंस
अब बात करते हैं फोन के फीचर्स की तो वीवो X100 Pro में 6.78 इंच का बड़ा LTPO कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. ये कॉम्बिनेशन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार है.
कैमरे की बात करें तो ये फोन फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए खास है. इसमें ZEISS ट्यून किया गया 50MP Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट है.
इसके साथ 50MP वाइड-एंगल और 50MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है. पावर के लिए इसमें 5,400mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
कुल मिलाकर, इस कीमत पर वीवो X100 Pro एक शानदार फ्लैगशिप डील साबित हो सकती है, लेकिन ऐसे ऑफर ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो देर न करें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
