वनप्लस 15 अमेज़न सेल में 50 हजार से कम, जानें ऑफर्स और फीचर्स


अमेज़न की Year End Sale में इस समय स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जबरदस्त मौके सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप वनप्लस 15 काफी सुर्खियों में है, क्योंकि सही ऑफर्स के साथ यह फोन 50 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. प्रीमियम सेगमेंट में यह डील उन यूजर्स के लिए खास है, जो दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं.

अमेज़न पर वनप्लस 15 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 76,999 रुपये थी. इसके ऊपर से अगर आप HDFC Bank या Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है. इससे फोन की कीमत और कम हो जाती है.

इसके अलावा अमेज़न का एक्सचेंज ऑफर इस डील को और आकर्षक बनाता है. अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के हिसाब से 44,450 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. मान लीजिए अगर आपके फोन की वैल्यू करीब 20,000 रुपये भी बनती है, तब भी वनप्लस 15 की इफेक्टिव कीमत 50,000 रुपये से नीचे आ जाती है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात है.

OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 15 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोलूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए यह डिस्प्ले काफी शानदार माना जा रहा है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देता है.

सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है. वनप्लस ने इसमें AI से जुड़े नए फीचर्स भी जोड़े हैं और कंपनी ने 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए भरोसेमंद बनाता है.

कैमरा सेक्शन में फोन में तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिनमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. पावर के लिए फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन में 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे और खास बना देती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading