ऐपल की नई iPhone 18 सीरीज़ इस साल करेगी एंट्री, कितनी होने वाली है कीमत और कैसे होंगे फीचर्स?


ऐपल जल्द ही अपनी अगली प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज iPhone 18 Pro को पेश कर सकता है. लॉन्च अभी दूर है, लेकिन इससे जुड़ी चर्चाएं अभी से तेज हो गई हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं. असल वजह ऐपल का अगला प्रोसेसर हो सकती है. बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट मिलेगा, जिसे TSMC की नई 2 नैनोमीटर तकनीक पर बनाया जाएगा.

यह तकनीक पहले से ज्यादा एडवांस मानी जाती है और इससे फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होगी. लेकिन नई तकनीक की कीमत भी ज्यादा होती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 2nm तकनीक से बनने वाले चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई है. जहां पहले 3nm चिप के लिए एक सिलिकॉन वेफर करीब 20,000 डॉलर में तैयार हो जाता था, वहीं अब 2nm वेफर की कीमत लगभग 30,000 डॉलर तक पहुंच गई है. इसका सीधा असर iPhone 18 Pro में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर की कीमत पर पड़ेगा. अनुमान है कि A20 या A20 Pro चिप की लागत करीब 280 डॉलर प्रति यूनिट तक हो सकती है, जो मौजूदा चिप्स से काफी ज्यादा है.

ऐसे में ऐपल के सामने एक मुश्किल फैसला होगा. कंपनी या तो खुद ज्यादा खर्च उठाए और मुनाफा कम करे, या फिर इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाले. अगर दूसरा रास्ता चुना गया, तो iPhone 18 Pro सीरीज की कीमतें बढ़ना तय माना जा रहा है. इसके अलावा, मेमोरी सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ा सकती हैं.

कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस…
फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 Pro में डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खबर है कि ऐपल इस बार Dynamic Island को हटाकर पंच-होल कैमरा और अंडर-डिस्प्ले Face ID ला सकता है. कैमरा सिस्टम में भी सुधार की उम्मीद है, जहां मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी और बेहतर होगी.

iPhone 18 Pro सीरीज के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. फिलहाल कीमत को लेकर ऐपल ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. हालांकि, मौजूदा iPhone 17 Pro की कीमत पहले ही 1.34 लाख रुपये से शुरू होती है, ऐसे में नई सीरीज और भी महंगी हो सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading