OnePlus 13 Flipkart Price Cut in India: OnePlus 13 फ्लिपकार्ट पर भारी छूट और ऑफर्स के साथ 60 हजार से कम में.
वनप्लस 13 को कंपनी ने लॉन्च के समय 69,999 रुपये की कीमत पर उतारा था. अब Flipkart पर इसकी कीमत घटकर 63,975 रुपये हो गई है. यानी सीधे तौर पर करीब 6,000 रुपये की कटौती. इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 5% तक का और भी कैशबैक भी मिल सकता है, जो अधिकतम 4,000 रुपये तक है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन की असरदार कीमत 60 हजार रुपये से नीचे पहुंच जाती है.
अगर आप पूरा पैसा एक साथ नहीं देना चाहते, तो EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन की EMI करीब 2,250 रुपये प्रति महीने से शुरू हो जाती है. वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. आपकी पुरानी डिवाइस की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से आपको 50,200 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है, जिससे कीमत और कम हो सकती है. चाहें तो थोड़े एक्सट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऐड-ऑन भी ले सकते हैं.
कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस…
अब बात करते हैं OnePlus 13 के फीचर्स की तो इसमें 6.82 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी देखने में कोई परेशानी नहीं होती.
फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ 24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
कैमरा पसंद करने वालों के लिए भी यह फोन निराश नहीं करता. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर, मौजूदा कीमत पर OnePlus 13 एक मजबूत और वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप डील बन जाता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
