iPhone 18 Pro सीरीज सितंबर 2026 में नए डिजाइन और कैमरा के साथ लॉन्च
सबसे ज्यादा चर्चा फोन के फ्रंट डिजाइन को लेकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल पहली बार Face ID के सेंसर को डिस्प्ले के नीचे छिपा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा iPhones में दिखने वाला Dynamic Island हट सकता है. कहा जा रहा है कि फ्रंट कैमरा को स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर एक छोटे से होल में शिफ्ट किया जा सकता है. इससे डिस्प्ले ज्यादा साफ और बिना रुकावट के नजर आएगी. हालांकि, फोन का ओवरऑल लुक और बॉडी डिजाइन iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है.
डिस्प्ले साइज में कोई बदलाव नहीं होगा, Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. पीछे की तरफ बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. iPhone 18 Pro सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप पहले की तरह ही रह सकता है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल और बैक ग्लास फिनिश में हल्के बदलाव हो सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि ऐपल Pro मॉडल्स के लिए नए कलर पर काम कर रहा है, जैसे डार्क पर्पल, बरगंडी या कॉफी ब्राउन शेड.
अपग्रेडेड होगा कैमरा
कैमरा अपग्रेड इस बार खास हो सकते हैं. लीक्स के मुताबिक, ऐपल पहली बार मैकेनिकल आइरिस वाला कैमरा दे सकता है, जिससे अपर्चर को बदला जा सकेगा. इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स को लाइट और बैकग्राउंड ब्लर पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. इसके अलावा, Samsung का नया स्टैक्ड कैमरा सेंसर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी, खासकर लो-लाइट में, बेहतर हो सकती है.
परफॉर्मेंस के मामले में सबसे बड़ा बदलाव नया A20 Pro चिप हो सकता है. यह चिप TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी. खास बात यह है कि इसमें RAM को सीधे चिप के साथ जोड़ा जा सकता है. इससे फोन न सिर्फ तेज चलेगा, बल्कि बैटरी की खपत भी कम होगी. ऐपल Intelligence जैसे AI फीचर्स भी ज्यादा स्मूद तरीके से काम कर सकते हैं.
बैटरी में क्या बदलाव?
बैटरी को लेकर भी अच्छी खबर है, खासकर iPhone 18 Pro Max यूजर्स के लिए. कहा जा रहा है कि यह फोन थोड़ा मोटा हो सकता है ताकि इसमें बड़ी बैटरी फिट की जा सके. रिपोर्ट्स में 5,100mAh बैटरी का जिक्र है, जो अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी हो सकती है. हालांकि, वजन बढ़कर 240 ग्राम से ज्यादा हो सकता है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो ऐपल का नया C2 मॉडम iPhone 18 Pro Max में आ सकता है, जिससे mmWave 5G सपोर्ट बेहतर होगा.
कब आएगा नया आईफोन और कितनी होगी कीमत?
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो iPhone 18 Pro और Pro Max के सितंबर 2026 में आने की उम्मीद है. कीमत को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है, लेकिन भारत में ऐपल की हालिया प्राइसिंग को देखते हुए ये फोन सस्ते तो नहीं होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, 2nm तकनीक से बनने वाले चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई है. जहां पहले 3nm चिप के लिए एक सिलिकॉन वेफर करीब 20,000 डॉलर में तैयार हो जाता था, वहीं अब 2nm वेफर की कीमत लगभग 30,000 डॉलर तक पहुंच गई है. इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
