हो गया कंफर्म! 21 जनवरी को Nissan Gravite MPV से उठेगा पर्दा


नई दिल्ली. निसान इंडिया अपनी नई ग्रेवाइट सब-4 मीटर एमपीवी को 21 जनवरी को पेश करने जा रही है, जिसके बाद इसका बाजार में लॉन्च मार्च 2026 में होगा. यह असल में री-बैज्ड रेनो ट्राइबर है, जिसमें निसान की पहचान वाली डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी और इसका प्लेटफॉर्म, फीचर्स और पावरट्रेन ट्राइबर के साथ साझा किए जाएंगे. निसान ग्रेवाइट को तीन-रो फैमिली कार की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया जाएगा. लॉन्च के बाद, निसान ग्रेवाइट का मुकाबला इसके सिबलिंग रेनो ट्राइबर और मारुति अर्टिगा से होगा.

डिजाइन
सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर आधारित निसान ग्रेवाइट में नया डिजाइन किया गया ग्रिल, उल्टे एल-आकार के डीआरएल, स्पोर्टी बंपर पर सिल्वर इंसर्ट्स, नए अलॉय व्हील्स और फिर से डिजाइन किए गए टेललैंप्स के साथ ‘Gravite’ बैजिंग मिलेगी. हालांकि, हेडलैंप्स, रूफ रेल्स, ओआरवीएम और अन्य डिजाइन एलिमेंट्स ट्राइबर के साथ साझा किए जाएंगे.

संभावित फीचर्स
अभी तक ऑफिशियल इंटीरियर डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. हालांकि, उम्मीद है कि एमपीवी में ट्राइबर जैसी फ्लेक्सिबल सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलेगी. फीचर्स की बात करें तो नई निसान एमपीवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, कूल्ड लोअर ग्लव बॉक्स, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट और आर्मरेस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, रियर सीट लाइटिंग, ऑटो-फोल्ड ORVM समेत कई फीचर्स मिल सकते हैं.

इंजन
ट्राइबर से लिया गया इंजन इंजन की बात करें तो आने वाली निसान ग्रेवाइट एमपीवी में वही 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो रेनो ट्राइबर को पावर देता है. यह इंजन 72 बीएचपी की अधिकतम पावर और 96 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंजन को री-ट्यून किया जा सकता है. ट्रांसमिशन के विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं.

जल्द आ रही है निसान टेकटन
ग्रेवाइट एमपीवी के लॉन्च के बाद जापानी ऑटोमेकर निसान अपनी नई टेकटन एसयूवी पेश करेगी, जो थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर पर आधारित होगी. यह एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. आधिकारिक टीज़र से पता चलता है कि टेकटन का डिजाइन निसान पेट्रोल एसयूवी से प्रेरित होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading