LG ने CES 2026 में सबसे पतला और ब्राइट OLED evo W6 TV लॉन्च किया


CES 2026 में LG ने टीवी मार्केट में एक बार फिर बड़ा दांव खेल दिया है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह 2026 में हर सेगमेंट को टारगेट करने वाली है. एक तरफ LG अपने Mini-LED टीवी में नई Micro RGB तकनीक ला रही है, तो दूसरी ओर उसने लंबे इंतज़ार के बाद अपनी मशहूर वॉलपेपर TV सीरीज़ की वापसी भी कर दी है. इस सीरीज़ का नया मॉडल है LG OLED evo W6, जिसे आम भाषा में LG का Wallpaper TV कहा जा रहा है.

एलजी की W-Series को आखिरी बार 2019 में देखा गया था और अब करीब छह साल बाद यह सीरीज़ फिर से चर्चा में है. LG OLED evo W6 को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो टीवी को सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि दीवार का हिस्सा बनाना चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला और सबसे ब्राइट OLED टीवी है.

पेटिंग जैसा है डिजाइन
डिज़ाइन की बात करें तो एलजी OLED ईवो W6 सिर्फ 9mm मोटा है. यानी यह दीवार पर लगने के बाद लगभग पेंटिंग जैसा फील देता है. LG ने इसके वॉल माउंट को भी ऐसा डिजाइन किया है कि बिना किसी गैप के टीवी पूरी तरह दीवार से चिपका हुआ नजर आए. इसके साथ Zero Connect Box भी मिलता है, जिससे टीवी के सभी इनपुट 10 मीटर दूर रखे जा सकते हैं. इससे टीवी तक सिर्फ एक पावर केबल जाती है और लुक बेहद क्लीन रहता है.

एलजी ने इस टीवी में नई हाईपर रेडिएंट कलर टेक्नोलॉजी दी है, जिससे ब्लैक लेवल और कलर काफी बेहतर हो गए हैं. साथ ही, इसमें नया एंटी-रिफ्लेक्टिव स्क्रीन भी दिया गया है, जिससे रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम दिखता है.

ब्राइटनेस को लेकर LG का दावा है कि W6 आम OLED टीवी से करीब 3.9 गुना ज्यादा ब्राइट है. आसान भाषा में कहें तो HDR कंटेंट देखते वक्त यह टीवी काफी ज्यादा चमकदार और डिटेल्ड विज़ुअल्स दिखाएगा. LG के पुराने OLED मॉडल जहां लगभग 600 निट्स तक जाते थे, वहीं W6 का ब्राइटनेस लेवल 2,000 निट्स से ऊपर बताया जा रहा है.

फिलहाल LG OLED evo W6 (Wallpaper TV) की कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. LG ने इसे अपने 2026 के पूरे टीवी लाइनअप का लीडिंग मॉडल बताया है, जिससे साफ है कि ये एक प्रीमियम सेगमेंट का प्रोडक्ट होगा और इसकी कीमत भी आम OLED टीवी से ज्यादा रहने वाली है.

77 इंच और 83 इंच है साइज
साइज की बात करें तो LG ने कंफर्म किया है कि OLED ईवो W6 को 77 इंच और 83 इंच के बड़े डिस्प्ले ऑप्शन्स में उतारा जाएगा. यानी यह टीवी खास तौर पर बड़े लिविंग रूम और लग्ज़री सेटअप के लिए डिजाइन किया गया है. छोटे साइज फिलहाल इस सीरीज़ में शामिल नहीं होंगे.

कुल मिलाकर, W6 को LG ने 2026 की अपनी सबसे खास पेशकश के तौर पर तैयार किया है. कीमत भले ही ऊंची हो, लेकिन डिजाइन, ब्राइटनेस और टेक्नोलॉजी को देखते हुए यह टीवी हाई-एंड ग्राहकों को टारगेट करता नजर आ रहा है. LG आने वाले महीनों में इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर कर सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading