Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में लग सकता है सैमसंग का यह खास डिस्प्ले, न होगी क्रीज, न कैमरा कटआउट
सैमसंग डिस्प्ले ने CES 2026 में बिना दिखाई देने वाली क्रीज वाला फोल्डेबल डिस्प्ले पेश किया है. इसमें इन-डिस्प्ले कैमरा तकनीक दी गई है और लीक के मुताबिक ये Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में इस्तेमाल हो सकता है.
Samsung Galaxy Z.सैमसंग डिस्प्ले, जो साउथ कोरियन कंपनी की डिस्प्ले बनाने वाली यूनिट है, पिछले कुछ सालों से फोल्डेबल स्क्रीन की क्रीज कम करने पर काम कर रही थी. CES 2026 के पहले दिन कंपनी ने इस नई तकनीक को सार्वजनिक तौर पर दिखाया. इस डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है, यानी स्क्रीन पर कहीं भी होल-पंच या नॉच नजर नहीं आता. इससे डिस्प्ले ज्यादा साफ, स्मूथ और इमर्सिव लगती है.
आईफोन में लग सकता है ये डिस्प्ले
टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस डिस्प्ले की तस्वीरें शेयर की हैं. उनके मुताबिक, यही डिस्प्ले ऐपल अपने पहले फोल्डेबल iPhone में इस्तेमाल कर सकता है, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है. हालांकि ऐपल या सैमसंग की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
लीक तस्वीरों में फोल्डेबल पैनल के बेज़ल काफी पतले नजर आते हैं और कोने हल्के कर्व्ड हैं. यह डिजाइन हाल ही में सामने आए iPhone Fold के CAD रेंडर्स से भी मेल खाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone Fold में बाहर की तरफ 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और अंदर की तरफ 7.8 इंच की बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले दी जा सकती है.
बताया जा रहा है कि यह फोन फोल्ड होने पर करीब 9mm मोटा और खुलने पर सिर्फ 4.5mm पतला हो सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप और आगे की तरफ दो सेल्फी कैमरे मिलने की उम्मीद है. एक अंदर वाली स्क्रीन पर और दूसरा कवर डिस्प्ले पर.
अगर सैमसंग का यह लगभग क्रीज-फ्री डिस्प्ले बड़े पैमाने पर इस्तेमाल में आता है, तो ये फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. इससे न सिर्फ देखने का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा, बल्कि फोल्डेबल फोन को लेकर लोगों की हिचक भी काफी हद तक कम हो सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
