भारत ही नहीं दुनिया भर में छा गई ये कार कंपनी, बेच डालीं 30 लाख से ज्यादा गाड़ियां
स्पोर्टेज एसयूवी सबसे आगे
2025 में ग्लोबल सेल के मामले में स्पोर्टेज एसयूवी सबसे आगे रही, जिसकी 5,69,688 यूनिट्स बिकीं. इसके बाद सेल्टोस एसयूवी (2,99,766 यूनिट्स) और सोरेंटो एसयूवी (2,64,673 यूनिट्स) का स्थान रहा. कंपनी की अब तक की सबसे बेहतरीन एनुअल सेल में किआ EV3 जैसे नए और प्रतिस्पर्धी मॉडल्स की लॉन्चिंग, नई K4 सेडान और हाइब्रिड कार्निवल एमपीवी के साथ-साथ फ्लेक्सिबल बिजनेस ऑपरेशंस ने अहम भूमिका निभाई, जिससे व्हीकल प्रोडक्शन और सप्लाई दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिला.
ग्लोबल सेल बढ़ाने
2026 में किआ का लक्ष्य 33,50,000 यूनिट्स की ग्लोबल सेल का है. ब्रांड का अनुमान है कि कोरिया के बाहर 27,75,000 वाहन और कोरिया में 5,65,000 यूनिट्स बिकेंगी. किआ को यह भी उम्मीद है कि वह दुनियाभर में 10,000 यूटिलिटी व्हीकल बेच सकती है.
टैरिफ का असर
किआ ने पिछले साल मार्केट स्पेसिफिक सेल्स स्ट्रैटिजी के जरिए ग्लोबल लेवल पर डिवेलपमेंट की रफ्तार बनाए रखी और टैरिफ के असर समेत वॉलेटाइस इंडस्ट्री सेंटिमेंट्स का सामना भी करना पड़ रहा है. कंपनी ने अमेरिका में हाइब्रिड व्हीकल की लाइन अप के एक्सटेंशन पर ध्यान दिया और यूरोप में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाकर अपनी बाजार स्थिति मजबूत की. इस साल किआ का प्लान है कि वह बिक्री की रफ्तार बनाए रखेगी और वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी. इसके लिए कंपनी प्रमुख एसयूवी मॉडलों के लिए हाइब्रिड लाइनअप का विस्तार करेगी, जिसमें नया टेल्यूराइड एसयूवी और सेल्टोस एसयूवी शामिल हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
