वर्क फ्रॉम होम और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आए नए स्मार्ट वेबकैम, मीटिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए खास फीचर्स
Insta360 Link 2 Pro को CES 2026 में TWICE कैटेगरी का CES Picks Award भी मिला है, जो इसकी क्वालिटी और फीचर्स को लेकर एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.
कीमत और उपलब्धता
इंस्टा 360 लिंक 2 Pro की कीमत $249.99 (करीब 22,500 रुपये) रखी गई है, जबकि Insta360 Link 2C Pro $199.99 (करीब 18,000 रुपये) में उपलब्ध है. दोनों वेबकैम Insta360 की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेज़न और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
कैमरा और वीडियो क्वालिटी
दोनों वेबकैम में 1/1.3-इंच का बड़ा सेंसर दिया गया है, जो आम वेबकैम से काफी बेहतर माना जाता है. इसका फायदा यह है कि कम रोशनी में भी वीडियो साफ और ब्राइट नजर आता है.
ये वेबकैम 4K वीडियो को 30fps तक रिकॉर्ड कर सकते हैं और 1080p या 720p रेज़ोलूशन पर 60fps का सपोर्ट भी मिलता है. HDR सपोर्ट की वजह से लाइटिंग ज्यादा नेचुरल दिखती है.
ऑटोफोकस और ट्रैकिंग
Insta360 Link 2 प्रो में 2-एक्सिस गिंबल दिया गया है, जो AI की मदद से आपके चेहरे या शरीर को ट्रैक करता है. आप हेड, हाफ बॉडी या फुल बॉडी ट्रैकिंग चुन सकते हैं. वहीं, Link 2C Pro में गिंबल नहीं है, लेकिन इसमें स्मार्ट ऑटो-फ्रेमिंग फीचर है जो आपको फ्रेम के बीच में बनाए रखता है.
ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स
दोनों वेबकैम में डुअल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जिसमें AI नॉइज़ रिडक्शन और बीमफॉर्मिंग शामिल है. इससे आपकी आवाज़ साफ सुनाई देती है. इसके अलावा जेस्चर कंट्रोल, वर्चुअल बैकग्राउंड, बैकग्राउंड ब्लर, पोर्ट्रेट वीडियो और स्मार्ट व्हाइटबोर्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
कुल मिलाकर, Insta360 के ये नए वेबकैम उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं जो बिना भारी कैमरा सेटअप के प्रोफेशनल क्वालिटी चाहते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
