Splendor Bike Discount: Hero की यह फेवरेट गाड़ियां हुई सस्ती, बेस से लेकर टॉप मॉडल पर मिलेगा दमदार ऑफर
Hero Splendor Bike Discount: भारत में जीएसटी में कटौती के बाद 22 सितंबर से गाड़ियों के दाम में उतार चढ़ाव देखने मिलेगा. वहीं हीरो स्पलेंडर सहित कई बाइक्स के दाम में गिरावट देखी जा सकती है.
इस बदलाव का सबसे बड़ा असर भारत की सबसे लोकप्रिय बाइक हीरो स्प्लेंडर पर पड़ा है, भारत के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक के हीरो स्प्लेंडर गाड़ी को खूब पसंद करते हैं. ऐसे में जीएसटी रिफॉर्म होने के बाद इसके दाम में भी गिरावट आई है. इस विषय पर जानकारी देते हुए हजारीबाग के लक्ष्मी ऑटोमोबाइल के जनरल मैनेजर कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि नई जीएसटी रिफॉर्म होने के बाद हीरो कंपनी की सभी गाड़ियों के दाम में गिरावट होगी. इससे सबसे अधिक फायदा मिडिल क्लास से आने वाले लोगों को होगा. हीरो स्प्लेंडर गाड़ी मिडिल क्लास से आने वाले लोगों की पसंदीदा गाड़ियों में से एक है. ऐसे में आने वाले धनतेरस दुर्गा पूजा के अवसर पर इस गाड़ी को लोग खरीद पाएंगे.
8 हजार रुपये तक होगी बचत
उन्होंने आगे बताया कि स्प्लेंडर गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमतों में हुए बदलाव के बाद स्प्लेंडर अब पहले से 7 से 8 हजार रुपये तक सस्ती मिल सकती है. हजारीबाग में स्प्लेंडर के सबसे कम दाम बेस वेरिएंट का एक्स-शोरूम दाम फिलहाल करीब 79,966 रुपए है. जबकि स्प्लेंडर के टॉप मॉडल की कीमत लगभग 86 हजार रुपए है. नई जीएसटी रिफॉर्म होने के बाद सभी गाड़ियों में 7 से 8 हजार रुपए होने का अनुमान है. इसके अलावा लोगों को रजिस्ट्रेशन इंश्योरेंस एसेसरीज इत्यादि का शुल्क अलग से देना पड़ता है. उन्होंने आगे बताया कि दुर्गा पूजा धनतेरस जैसे मौके पर बाइक खरीदने की परंपरा पहले से ही लोगों में रही है. अब जब स्प्लेंडर जैसी पूरे भारत में भरोसेमंद बाइक सस्ती होने जा रही है तो ग्राहकों में उत्साह बड़ा है और लोग अधिक पूछताछ करने के लिए शोरूम में पहुंच रहे हैं. आने वाले त्योहारों के लिए अभी से ही गाड़ियों का स्टॉक तैयार किया जा रहा है और भी कई तरह के ऑफर त्यौहार के मौके पर कंपनी के द्वारा दिए जाते हैं. इस जीएसटी रिफॉर्म के बाद मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक रहता है और बढ़ती महंगाई में लोग अब अपनी पसंदीदा बाइक को कम दाम में खरीद पाएंगे.
About the Author

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
