गूगल Pixel 9a पर मिल रही है ₹11,000 से ज्यादा की छूट, Amazon रिपब्लिक डे सेल में लिमिटेड टाइम के लिए है डील


अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 (Amazon Great Republic Day Sale 2026) शुरू हो गई है. इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. अगर आप एक ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरिएंस दे, तो Google Pixel 9a आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. खास बात यह है कि इस फोन पर फिलहाल अमेज़न पर ₹11,000 से ज्यादा की सीधी छूट मिल रही है, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है.

अमेज़न पर Google Pixel 9a की लिस्टिंग फिलहाल ₹38,889 की कीमत पर है. लॉन्च के समय इसकी कीमत इससे करीब ₹11,110 ज्यादा थी. यानी बिना किसी ऑफर के ही आपको अच्छी-खासी बचत हो रही है. इसके अलावा, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,000 का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है.

इस तरह फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाती है. जिन लोगों को एक साथ पूरी रकम देना मुश्किल लगता है, उनके लिए Amazon नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत करीब ₹1,367 प्रति माह से होती है.

पुराना फोन बदलने की सोच रहे यूज़र्स के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है. आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के हिसाब से ₹36,500 तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है, जिससे नया Pixel 9a और भी सस्ता पड़ सकता है.

खास हैं फोन के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Google Pixel 9a में कंपनी का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाना जाता है. फोन में 5,100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आसानी से पूरा दिन निकाल देती है. इसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है.

कैमरा सेक्शन में Pixel 9a पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस देता है. वहीं, फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है. कुल मिलाकर, अमेज़न की रिपब्लिक डे सेल में Google Pixel 9a उन लोगों के लिए एक बढ़िया डील है जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading