स्टाइल पड़ी भारी! स्टूडेंट पर ₹1 लाख से ज्यादा का चालान, आप भी जानें कार मॉडिफिकेशन के नियम, वरना जेब होगी खाली


Last Updated:

बेंगलुरु में कार मॉडिफिकेशन का शौक एक स्टूडेंट को भारी पड़ गया. केरल के कन्नूर के छात्र ने अपनी पुरानी होंडा सिटी में बिना RTO मंजूरी के कई अवैध बदलाव किए, जिसमें एग्जॉस्ट से आग निकालने वाला सिस्टम भी शामिल था. सोशल मीडिया रील्स और स्टंट के दौरान शिकायत मिलने पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने कार जब्त की और ₹1,11,500 का जुर्माना लगाया, जो येलहंका RTO में जमा कराया गया. अगर आप भी कार मॉडिफिकेशन करने की सोच रहे हैं तो ये नियम जरूर जान लें.

ख़बरें फटाफट

स्टूडेंट पर ₹1 लाख से ज्यादा का चालान, आप भी जानें कार मॉडिफिकेशन के नियम

बेंगलुरु में हाल ही एक स्टूडेंट पर कार मॉडिफिकेशन कराना भारी पड़ गया. केरल के एक छात्र ने अपनी होंडा सिटी कार में अवैध मॉडिफिकेशन(illegal modification) कर एग्जॉस्ट से आग की लपटें निकालने वाला सिस्टम लगाया. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को जब इस कार की जानकारी मिली तो कार्रवाई करते हुए उन्होंने कार जब्त की और ₹1,11,500 का जुर्माना लगाया, जो येलहंका आरटीओ में जमा कराया गया. पुलिस द्वारा शेयर वीडियो में कार के एग्जॉस्ट से आग निकलती हुई नजर आई है, जिसे मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन बताया गया. ट्रैफिक पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “पब्लिक रोड स्टंट की जगह नहीं है. एग्जॉस्ट से आग या चिंगारी निकालना गैरकानूनी है—कीमत चुकानी पड़ेगी.”

आपको बता दें कि ये स्टूडेंट केरल के कन्नूर का है. उसने 2002 मॉडल की पुरानी होंडा सिटी लगभग 70 हजार रुपये में खरीदी थी. फिर उसने इसे पूरी तरह मॉडिफाई कर दिया – कलर चेंज किया, ग्राफिटी लगाई, जिसमें “बैंगर” लिखा था, एलॉय रिम्स बदले, विंडोज डार्क टिंट की, बड़ा रियर विंग लगाया और सबसे खतरनाक, एग्जॉस्ट को ऐसा बनाया कि आग निकले. ये सब बदलाव बिना आरटीओ अप्रूवल के थे. असल में वह नए साल मनाने बेंगलुरु आया था. सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में कार को रोड पर स्टंट करता रहा, लाउड नॉइज और फ्लेम्स दिखाता रहा था. लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस वाले ने कहा कि सोशल मीडिया रील्स के लिए उसने कार खरीदने से ज्यादा पैसे जुर्माने में खर्च कर दिए.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading