वीवो V70 FE में मिलेगा MediaTek Dimensity 7300, Android 16 सपोर्ट, Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें बड़े फीचर्स


Last Updated:

वीवो V70 FE Geekbench पर स्पॉट हुआ है, जिसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, Android 16 और 8GB RAM के संकेत मिले हैं. जानिए वीवो V70 सीरीज़ की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित फीचर्स के बारे में….

वीवो V70 FE में मिलेगा MediaTek Dimensity 7300, Geekbench पर हुआ लिस्टफोटो: Vivo X300 Pro.
वीवो अपनी नई वीवो V70 सीरीज़ पर काम कर रही है और माना जा रहा है कि यह सीरीज़ अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन वीवो V70 FE को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो V70 FE को Geekbench बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम डिटेल्स सामने आई हैं.

टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने गीकबेंच पर वीवो V70 FE को स्पॉट किया है. लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2550 बताया गया है. Geekbench के अनुसार, इस स्मार्टफोन ने 2,507 का OpenCL स्कोर हासिल किया है. लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में आठ-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2.00GHz और पीक फ्रीक्वेंसी 2.50GHz है. इसके साथ इसमें Mali-G615 MC2 GPU देखने को मिला है.

इन सभी स्पेसिफिकेशन को देखते हुए माना जा रहा है कि वीवो V70 FE में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जाएगा. ये प्रोसेसर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है और बेहतर परफॉर्मेंस व बैटरी एफिशिएंसी ऑफर करता है.

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो V70 FE में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है. साथ ही फोन में 7.25GB RAM दिखाई गई है, जिसे कागजों पर 8GB RAM माना जा रहा है. उम्मीद है कि लॉन्च के समय यह फोन दूसरे RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में भी उपलब्ध हो सकता है.

मिलेगा दमदार प्रोसेसर
रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो V70 FE, वीवो V70 सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा. इस सीरीज़ में वीवो V70 और वीवो V70 Elite भी शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि ये दोनों मॉडल Snapdragon प्रोसेसर, Sony कैमरा सेंसर और Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आ सकते हैं. वहीं, वीवो V70 FE में MediaTek चिपसेट दिया जाना इसे बाकी दोनों मॉडलों से अलग बनाता है.

हालांकि वीवो ने अभी तक V70 सीरीज़ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक ये सीरीज़ फरवरी के मध्य तक भारत में लॉन्च हो सकती है. वीवो V70 FE की लॉन्चिंग थोड़ी देर से होने की संभावना जताई जा रही है. ये नई सीरीज़ मौजूदा वीवो V60 फैमिली को रिप्लेस करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीवो V70 FE भारतीय बाजार में किस कीमत और फीचर्स के साथ एंट्री करता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

वीवो V70 FE में मिलेगा MediaTek Dimensity 7300, Geekbench पर हुआ लिस्ट



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading