बुलेट की बम-बम! घरेलू ही नहीं, ग्लोबल रोड पर भी दौड़ी रॉयल एनफील्ड, जुलाई में सेल में 31 फीसदी का इजाफा


Last Updated:

Royal Enfield Sales: रॉयल एनफील्ड ने जुलाई में बिक्री के सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए. कंपनी ने 31 फीसदी की दमदार बढ़त के साथ 88,045 बाइक बेचीं. हंटर 350 की लोकप्रियता ने कंपनी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया.

बुलेट की बम-बम! घरेलू ही नहीं, ग्लोबल रोड पर भी दौड़ी रॉयल एनफील्ड, सेल बढ़ीरॉयल एनफील्ड की रफ्तार ने किया कमाल, जुलाई में बिक्री में 31 फीसदी की जबरदस्त उछाल.(Image:AI)
नई दिल्ली. मशहूर मोटरबाइक बुलेट को बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने जुलाई 2025 में बिक्री के आंकड़ों से एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसकी गाड़ियां सिर्फ सड़क पर नहीं, बल्कि ग्राहकों के दिलों में भी दौड़ रही हैं. कंपनी की कुल बिक्री इस महीने 31 फीसदी बढ़कर 88,045 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल जुलाई में ये आंकड़ा 67,265 पर था. कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में भी रॉयल एनफील्ड की धाक कायम रही. इस जुलाई में 76,254 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल की 61,208 यूनिट्स से 25 फीसदी ज्यादा हैं. मतलब साफ है– भारत में बुलेट की गूंज अभी भी उतनी ही जोरदार है.

बात अगर विदेशों की करें, तो वहां भी रॉयल एनफील्ड की ‘गर्जना’ सुनाई दी. जुलाई 2025 में निर्यात 95 प्रतिशत बढ़कर 11,791 यूनिट तक पहुंच गया, जो कि पिछले साल के 6,057 यूनिट्स से लगभग दोगुना है. यानी विदेशी सड़कों पर भी अब रॉयल एनफील्ड की बादशाहत बढ़ रही है. इस शानदार प्रदर्शन पर रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी. गोविंदराजन ने खुशी जताते हुए कहा कि नई ‘हंटर 350’ को भारत और वैश्विक बाजारों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. हमारा फोकस प्रोडक्ट इनोवेशन, अंतरराष्ट्रीय पहुंच और राइडर्स के साथ गहरे जुड़ाव पर है.

सीईओ का ये भरोसा बताता है कि कंपनी सिर्फ बाइक नहीं बेचती, बल्कि एक ‘राइडिंग कल्चर’ भी देती है – जो अपने राइडर्स को एक समुदाय से जोड़ता है. रॉयल एनफील्ड की लगातार बढ़ती यह बिक्री न केवल ब्रांड की लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारतीय मिड-साइज मोटरसाइकिल मार्केट में इसका दबदबा कायम है. आने वाले वक्त में ये और भी मजबूत होने वाला है.

About the Author

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

homeauto

बुलेट की बम-बम! घरेलू ही नहीं, ग्लोबल रोड पर भी दौड़ी रॉयल एनफील्ड, सेल बढ़ी



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading