किसानों के लिए ट्रैक्टर्स परिवार के उस सदस्य की तरह होते हैं. वहींं, सरकार महिंद्रा के 55 हॉर्स पावर वाले फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर पर अच्छी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है. इस ट्रैक्टर में कई खूबियां हैं.
बेतिया में आयोजित कृषि मेले में महिंद्रा के ट्रैक्टर्स की प्रदर्शनी के काउंटर संचालक मोहम्मद नाज़िम अहमद बताते हैं कि, महिंद्रा के 55 हॉर्स पावर वाले फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर पर सरकार ने अच्छी सब्सिडी की सुविधा दी है. किसान इसका लाभ उठाकर ट्रैक्टर्स की खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बस कुछ कागजातों को इकट्ठा करना है और उसे लेकर महिंद्रा ट्रैक्टर शो रूम पहुंच जाना है. कुछ दिनों की प्रोसेस के बाद उन्हें सब्सिडी की सुविधा के साथ ट्रैक्टर की खरीदारी के लिए कृषि विभाग से अप्रूवल लेटर मिल जाएगा.
1 लाख 20 हजार रुपए की विशेष छूट
बकौल नाजिम, सब्सिडी की सुविधा पाने के लिए किसानों को LPC (लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट) और किसान रजिस्ट्रेशन जैसे कागजात अनिवार्य हैं. इन्हीं कागजातों को OFMASS Bihar की साइट पर ऑनलाइन कर सब्सिडी के साथ ट्रैक्टर की खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी. सब्सिडी के रूप में किसानों को 12 लाख की कीमत वाला महिंद्रा फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर (55 हॉर्स पावर) 1 लाख 20 हज़ार रुपए की छूट पर मिलेगा.
फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की खासियत
नाज़िम बताते हैं कि फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले बड़े से बड़े यंत्र को बड़ी ही आसानी से खींच सकता है. चुकी इस ट्रैक्टर के चारों पहिए एक साथ घूमते हैं, इसलिए भारी वजन के साथ ट्रैक्टर चलाते समय पलटने का खतरा नहीं रहता है. साथ ही अन्य ट्रैक्टर्स की तुलना में फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर का एवरेज भी ज्यादा होता है. ऐसे में डीजल की खपत कम हो जाती है और बचत का दायरा भी बढ़ जाता है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
