200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आएंगे Redmi Note 15 सीरीज़ के 2 फोन, बन सकते हैं मिड-रेंज के कैमरा किंग


रेडमी अपनी पॉपुलर नोट सीरीज़ के नए स्मार्टफोन रेडमी Note 15 Pro+ और रेडमी Note 15 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. आधिकारिक घोषणा से पहले ही इन दोनों फोन को लेकर कई अहम जानकारियां लीक हो चुकी हैं. ताज़ा लीक में भारतीय वेरिएंट के RAM, स्टोरेज और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, जिससे यह साफ होता है कि भारत में आने वाले मॉडल्स काफी हद तक ग्लोबल वर्जन जैसे ही होंगे.

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, रेडमी Note 15 Pro+ भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज,12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज.

वहीं, रेडमी Note 15 Pro के दो वेरिएंट्स आने की उम्मीद है- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
रेडमी Note 15 Pro+ में 6.83-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है, जो 1.5K रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. इसमें HDR10+, Dolby Vision और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है. ये फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलेगा और Android 15 के साथ आ सकता है.

रेडमी Note 15 Pro में भी लगभग वही डिस्प्ले फीचर्स मिल सकते हैं, लेकिन इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिए जाने की संभावना है.

कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो रेडमी Note 15 Pro+ में 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी के तौर पर इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

वहीं रेडमी Note 15 Pro में भी 200MP का सैमसंग सेंसर OIS के साथ मिल सकता है, लेकिन फ्रंट कैमरा 20MP का हो सकता है. इसकी बैटरी 6,580mAh की हो सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

बाकी फीचर्स और लॉन्च डेट
दोनों स्मार्टफोन्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी Note 15 Pro सीरीज़ का भारत में लॉन्च 27 जनवरी को हो सकता है.

रेडमी Note 15 Pro और Pro+ अपने सेगमेंट में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading