TP-Link Archer राउटर पर CERT-In की सुरक्षा चेतावनी, फर्मवेयर अपडेट करें


Last Updated:

CERT-In ने TP-Link Archer राउटर्स में हाई-सीवेरिटी सुरक्षा खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है. जानें कौन से मॉडल प्रभावित हैं, क्या है खतरा और यूज़र्स को क्या कदम उठाने चाहिए.

ख़बरें फटाफट

फाइल डिलीट और इंटरनेट बंद होने का खतरा, इन राउटर्स में खामी, CERT-In का अलर्टकौन से राउटर पर खतरा?

भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने TP-Link Archer सीरीज़ के कुछ राउटर्स को लेकर एक हाई-सीवेरिटी (High Severity) सुरक्षा चेतावनी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि इन राउटर्स में मौजूद कई गंभीर खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस में फाइलें डिलीट कर सकते हैं या फिर डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक के ज़रिये इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बाधित कर सकते हैं. यह चेतावनी CIVN-2026-0034 आईडी के तहत जारी की गई है.

CERT-In के मुताबिक यह सुरक्षा खामी कुछ खास TP-Link Archer राउटर मॉडल्स को प्रभावित करती है. इनमें TP-Link Archer BE400 V1, जो फर्मवेयर वर्जन 1.1.0 (Build 20250710 rel.14914) या उससे पुराने वर्जन पर चल रहा है, और TP-Link Archer AXE75 v1.6, जिसमें Build 20250107 से पहले का फर्मवेयर इंस्टॉल है, शामिल हैं. इन राउटर्स का इस्तेमाल घरों के साथ-साथ ऑफिस और संस्थानों में भी बड़े पैमाने पर किया जाता है.

क्या है सुरक्षा खामी
CERT-In के अनुसार ये कमजोरी राउटर के 802.11 वायरलेस मॉड्यूल से जुड़ी है. इसमें इनपुट वैलिडेशन की कमी और पॉइंटर रेफरेंस को गलत तरीके से हैंडल किए जाने की समस्या पाई गई है. अगर कोई रिमोट अटैकर इन खामियों का सफलतापूर्वक फायदा उठा लेता है, तो वह राउटर से जरूरी फाइलें डिलीट कर सकता है. इसके अलावा, DoS अटैक के जरिए राउटर को क्रैश कर इंटरनेट कनेक्शन को भी बंद किया जा सकता है.

जोखिम और असर
CERT-In ने इस भेद्यता को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है. इसका मतलब है कि इससे यूज़र्स को इंटरनेट सेवा बाधित होने, सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच और नेटवर्क की सुरक्षा से समझौता होने का खतरा है. इससे सिस्टम की गोपनीयता और उपलब्धता प्रभावित हो सकती हैं.

क्या करें यूज़र?
CERT-In ने सभी यूज़र्स और संस्थानों को सलाह दी है कि वे तुरंत अपने TP-Link राउटर का फर्मवेयर अपडेट करें. TP-Link ने इन खामियों को दूर करने के लिए नए अपडेट जारी कर दिए हैं, जो कंपनी की आधिकारिक सपोर्ट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा, जहां जरूरत न हो वहां रिमोट मैनेजमेंट एक्सेस बंद रखने और सामान्य नेटवर्क सिक्योरिटी नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई है.

अगर आप TP-Link Archer सीरीज़ का राउटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से फर्मवेयर अपडेट करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी साइबर हमले से बचा जा सके.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

फाइल डिलीट और इंटरनेट बंद होने का खतरा, इन राउटर्स में खामी, CERT-In का अलर्ट



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading