वाट्सऐप (WhatsApp) में अब आप आसानी से अपना पर्सनलाइज्ड अवतार बना सकते हैं. यह एक कार्टून जैसा वर्जन होता है जो आपकी तरह दिखता है. आइए जानते हैं अवतार बनाने का तरीका.
नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर नया फीचर लाता रहता है. इसी कड़ी में वाट्सऐप ने यूजर्स के लिए एक नया और मजेदार फीचर लॉन्च किया है. अब आप ऐप के अंदर ही अपना पर्सनल अवतार (Avatar) बना सकते हैं. इस अवतार से आप स्टिकर्स भेज सकते हैं और चाहें तो इसे प्रोफाइल फोटो के तौर पर भी सेट कर सकते हैं.
यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर भारत समेत दुनियाभर में उपलब्ध है. अवतार बनाने के लिए आपको किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं है, पूरा प्रोसेस वाट्सऐप में ही होता है.
ऐसे बनाएं मैनुअल अवतार
WhatsApp खोलें.
Settings पर जाएं.
Avatar ऑप्शन पर टैप करें.
इसके बाद Create your Avatar > Get started > Create manually पर टैप करें.
अपनी स्किन टोन, हेयरस्टाइल, चेहरे का आकार, और बॉडी टाइप चुनें.
फिर Save and continue पर टैप करें.
अपने अवतार की अपीरियंस को अपनी पसंद के अनुसार बनाने के लिए दिए गए स्टेप को फॉलो करें.
Save पर टैप करें.
फोटो से अवतार बनाएं
WhatsApp खोलें.
Settings पर जाएं.
Avatar ऑप्शन पर टैप करें.
इसके बाद Create your Avatar → Get started → Create from selfie पर टैप करें.
अगर कैमरा एक्सेस की अनुमति मांगी जाए तो Continue पर टैप करें, फिर While using the app या Only this time चुनें.
अपना चेहरा फ्रेम के सेंटर में रखें और कैमरे पर टैप करें.
अपने अवतार को कस्टमाइज करें.
स्वीकार करने के लिए सहेजें और जारी रखें पर टैप करें.
Save and Continue पर टैप करें.
फिर से Save पर टैप करें.
इन बातों का रखें ध्यान
अवतार कभी भी डिलीट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि एक बार हटाने के बाद उसे दोबारा वापस नहीं लाया जा सकता.
अवतार बनाने के लिए ली गई आपकी फोटो किसी और काम में इस्तेमाल नहीं होती. अवतार बनने के बाद वाट्सऐप उस फोटो को डिलीट करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है.
वाट्सऐप में अवतार के लिए जेंडर चुनने का कोई अलग ऑप्शन नहीं दिया गया है.
फिलहाल Linked Devices या Companion Phones (जैसे दूसरा मोबाइल) पर अवतार फीचर उपलब्ध नहीं है.
अवतार से जुड़े स्टिकर्स और प्रोफाइल फोटो सिर्फ आपके मेन डिवाइस पर ही काम करेंगे.
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें