गैलेक्सी Watch Ultra 2 से Tab S12 Ultra तक, Samsung के आने वाले डिवाइस की लिस्ट लीक, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा


सैमसंग इस महीने अपने सालाना हार्डवेयर लॉन्च की शुरुआत करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Galaxy S26 सीरीज़ को पेश कर सकती है, जिसके बाद साल भर नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और वियरेबल्स लॉन्च किए जाएंगे. इसी बीच, सैमसंग के कुछ अपकमिंग डिवाइसेज़ को IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है, जिससे इनके लॉन्च को लेकर संकेत और मजबूत हो गए हैं.

SmartPrix की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग Galaxy Watch Ultra 2 को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर SM-L716U के साथ देखा गया है. इसी लिस्टिंग में गैलेक्सी Watch 9 का मॉडल नंबर SM-L345U भी शामिल है. हालांकि, इस डेटाबेस लिस्टिंग में डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे इनके नाम और मौजूदगी की पुष्टि जरूर होती है.

पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy Watch Ultra 2 में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी दी जा सकती है. साथ ही, इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड Galaxy Watch 9 से मिलते-जुलते हो सकते हैं. अंदरूनी तौर पर सैमसंग इस डिवाइस को Galaxy Watch 9 Ultra कहकर संबोधित कर रहा है, लेकिन मार्केट में इसे Galaxy Watch Ultra 2 के नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टवॉच जुलाई 2026 में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ लॉन्च हो सकती है.

इसके अलावा, सैमसंग Galaxy Tab S12 सीरीज़ के दो मॉडल भी IMEI वेबसाइट पर नजर आए हैं. Galaxy Tab S12+ का मॉडल नंबर SM-X846B और Galaxy Tab S12 Ultra का मॉडल नंबर SM-X946B बताया गया है. ये दोनों ही 5G वेरिएंट्स हो सकते हैं. हालांकि, बेस Galaxy Tab S12 मॉडल अभी इस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं हुआ है.

जनवरी में भी आया था सामने
गौर करने वाली बात यह है कि Galaxy Tab S12+ इससे पहले भी जनवरी में IMEI डेटाबेस पर देखा जा चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ जाती है. Galaxy Tab S12 सीरीज़, Galaxy Tab S11 लाइनअप का सक्सेसर होगी, जिसे भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था.

IMEI लिस्टिंग से साफ है कि सैमसंग अपने आने वाले प्रीमियम वियरेबल्स और टैबलेट्स पर तेजी से काम कर रहा है और आने वाले महीनों में बड़े लॉन्च देखने को मिल सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading