फरवरी 2026 में भारत में लॉन्च होंगे Samsung, Vivo, iQOO, Motorola, Apple के नए फोन


फरवरी 2026 भारत के स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इस बार फ्लैगशिप से लेकर प्रीमियम मिड-रेंज तक, हर सेगमेंट में नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे. सैमसंग, ऐपल, वीवो, iQOO और मोटोरोला जैसी कंपनियां फरवरी में यूज़र्स को नए फोन से सरप्राइज दे सकती हैं.

Vivo V70, Vivo V70 Elite: सबसे पहले बात करें Vivo की. कंपनी फरवरी के मध्य तक अपनी V-सीरीज को अपडेट करते हुए Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च कर सकती है. Vivo की यह सीरीज हमेशा से डिजाइन और कैमरा क्वालिटी पर फोकस करती आई है, और नए मॉडल्स से भी यही उम्मीद की जा रही है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन की कीमत 55,000 रुपये से कम हो सकती है, जिससे ये प्रीमियम मिड-रेंज यूज़र्स को टारगेट करेंगे.

iQOO 15R: इसके बाद iQOO 15R की बारी आती है, जिसे 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. यह iQOO का पहला ‘R’ ब्रांडिंग वाला फोन होगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिससे यह फोन कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस देने का दावा कर सकता है. गेमिंग और पावर यूज़र्स के लिए यह एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.

Motorola Edge 70 Fusion: मोटोरोला भी पीछे नहीं है. कंपनी फरवरी के बीच में Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे मजबूती और टिकाऊपन के मामले में खास बना सकती है.

Samsung Galaxy S26: फरवरी का सबसे बड़ा लॉन्च Samsung Galaxy S26 सीरीज हो सकता है. इसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होने की उम्मीद है. सैमसंग इस बार बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और डिस्प्ले सुधार पर फोकस कर सकता है. Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 25 फरवरी को होने की चर्चा है.

Apple भी इस रेस में शामिल हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी के आखिर में iPhone 17e लॉन्च हो सकता है. यह iPhone 16e की तरह थोड़ा सस्ता iPhone होगा, जिसमें A19 चिप और Face ID मिलने की उम्मीद है. भारत में इसकी कीमत 64,999 रुपये से कम हो सकती है. कुल मिलाकर, फरवरी 2026 स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ढेरों नए और दमदार विकल्प लेकर आ रहा है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading