Ram Mandir:रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बाद Up सरकार ने की ये अपील, आने से पहले सूचना दे दीजिए – Ram Mandir Pran Pratishtha Up Government Has Appealed To Vip People Not To Come To Ayodhya For Next 10 Days

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि मंगलवार की तरह बुधवार को अव्यवस्थाओं का आलम नहीं दिखा। श्रद्धालु लंबी लाइनें में लगकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन अनवरत चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद राम मंदिर में खुद व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले हुए हैं। इस बीच,  सरकार ने देश-प्रदेश के अति विशिष्ट, विशिष्ट और गणमान्यजनों से अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले प्रशासन को जानकारी देने की अपील की है।

गणमान्य जनों से की अपील

जारी किए गए आदेश में कहा गया कि अति विशिष्ट, विशिष्ट और गणमान्य जन अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले स्थानीय प्रशासन, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राज्य सरकार को सूचित करें।

उत्तर प्रदेश के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित किया कि यहां बेहतर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन किया जाए। हमें शासन का निर्देश था कि भक्तों को किसी भी तरह कोई असुविधा न हो। जो भी प्रबंध रात भर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था उसके अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Ram Mandir:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की ये अपील, बोले- स्थिति देखकर करेंगे बदलाव – Ram Mandir Pran Pratishtha Up Dg Law And Order Prashant Kumar Says We Appeal To Devotees To Stay Patient

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए…

    Ram Mandir Darshan:उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला – Ram Mandir Darshan: The Crowd Came Five Times More Than Expected, The Trust Took A Big Decision To Handle It

    {“_id”:”65b0d3698c943765d3094244″,”slug”:”ram-mandir-darshan-the-crowd-came-five-times-more-than-expected-the-trust-took-a-big-decision-to-handle-it-2024-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ram Mandir Darshan: उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला”,”category”:{“title”:”Ram Mandir”,”title_hn”:”राम मंदिर”,”slug”:”ram-mandir”}} अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading