BYD ने चीन के जिनान फैक्ट्री में 1.5 करोड़वीं NEV BYD Denza N8L SUV बनाई. 2025 में 41.82 लाख यूनिट्स बिकीं. BYD के प्रोडक्ट्स 119 देशों में उपलब्ध हैं और टेक्नोलॉजी में अग्रणी हैं. भारत में भी बीवाईडी की कारें अब उपलब्ध हैं और यहां के बाजार में भी इसकी पॉपुलैरिटी धीरे धीरे बढ़ रही है. BYD ने यूरोपियन मार्केट में टेस्ला को भी मात देन दी है.

जबरदस्त सेल्स परफॉर्मेंस
2025 में BYD की सेल्स परफॉर्मेंस मजबूत रही. जनवरी से नवंबर के बीच कंपनी ने कुल 41.82 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो साल-दर-साल 11.3% की बढ़ोतरी है. ओवरसीज मार्केट्स ने ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है. विदेशों में BYD की बिक्री 9.17 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जो 2024 की कुल ओवरसीज सेल्स से ज्यादा है. फिलहाल, BYD के NEV प्रोडक्ट्स 119 से ज्यादा देशों और छह महाद्वीपों में उपलब्ध हैं.
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन BYD के विकास की नींव है. 2025 की पहली तीन तिमाहियों में कंपनी का R&D खर्च 43.75 अरब युआन तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 31% की बढ़ोतरी है. अब तक कंपनी का कुल R&D निवेश 220 अरब युआन से ज्यादा हो चुका है, जो टेक्नोलॉजी में लीडरशिप के प्रति उसकी लॉन्गटर्म डेडिकेशन को दर्शाता है.
दुनिया के कई बाजारों में सफल
अपने कोर वैल्यूज “एलिगेंस, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी” के साथ Denza ने सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया समेत कई एशियाई बाजारों में सफलता हासिल की है. Denza D9 इस साल की पहली छमाही में इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया जैसे कई बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी MPV बन गई है. ब्रांड ने यूरोप और लैटिन अमेरिका के प्रमुख क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है और ग्लोबल लग्जरी ऑटोमोबाइल मार्केट के इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने में अहम भूमिका निभाई है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
