फ्लिपकार्ट की Year End Sale 2025 में Google Pixel 9a हुआ ₹10,000 तक सस्ता, कई ऑफर अलग से भी


अगर आप साल के आखिर में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart Year End Sale 2025 आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. इस सेल में कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान स्मार्टफोन डील्स पर है. इसी बीच, Google Pixel 9a पर मिल रही बड़ी छूट लोगों को खूब पसंद आ रही है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन ₹10,000 तक के कुल डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है.

गूगल Pixel 9a को भारत में ₹49,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था. Year End Sale 2025 के दौरान फ्लिपकार्ट इस फोन पर सीधा ₹5,000 का प्राइस कट दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत कम होकर ₹44,999 हो जाती है.

इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको ₹5,000 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. यानी कुल मिलाकर आप इस फोन पर ₹10,000 तक की बचत कर सकते हैं.

इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट पर पुराना फोन एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी मौजूद है, जिससे कीमत और कम हो सकती है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी.

कैसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस…
Google Pixel 9a में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है. HDR कंटेंट के लिए इसकी ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है, जबकि पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स बताई गई है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

फोन में Google का इन-हाउस Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो AI फीचर्स और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो दिनभर का बैकअप दे सकती है.

फोटोग्राफी के लिए Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फायदे का सौदा
सभी ऑफर और फीचर्स देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आप क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट की यह डील Google Pixel 9a को एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading