सिएरा और नेक्सॉन के ‘विजयरथ’ पर सवार टाटा, हुंडई-महिंद्रा चटाई धूल!
Tata Motors Becomes Second Largest Carmaker In Q3: टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन और सिएरा की मजबूत बिक्री से अक्टूबर-दिसंबर 2025 में हुंडई और महिंद्रा को पछाड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी का स्थान पाया है. हालांकि, ओवर ऑल सेल के मामले में 2025 में महिंद्रा नंबर 2 रही और टाटा, हुंडई इससे पीछे रही.

वाहन पोर्टल के आंकड़े
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 1.89 लाख पैसेंजर व्हीकल्स रजिस्टर किए. इसी अवधि में महिंद्रा ने 1.80 लाख और हुंडई ने 1.70 लाख यूनिट्स दर्ज कीं. दिसंबर 2025 में भी टाटा मोटर्स दूसरे स्थान पर रही, जिससे साल के दूसरे हिस्से में कंपनी की ग्रोथ जारी रही.
भारत की तीसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी
पूरे कैलेंडर वर्ष 2025 में टाटा मोटर्स भारत की तीसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता रही. इस दौरान मारुति सुजुकी और महिंद्रा पहले और दूसरे स्थान पर रहे. टाटा ने साल भर में 5.92 लाख यूनिट्स दर्ज कीं, जबकि महिंद्रा ने 6.07 लाख यूनिट्स और मारुति ने अपनी लीडरशिप बरकरार रखी.
टाटा का शानदार प्रदर्शन
2025 के दूसरे हिस्से में टाटा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा, जिसमें नेक्सॉन ने अक्टूबर और नवंबर में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल का खिताब हासिल किया. पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में नेक्सॉन की लगातार मांग ने कंपनी की कुल बिक्री को बढ़ाया. इसके अलावा, कंपनी को सिएरा एसयूवी की शुरुआती बिक्री से भी फायदा मिला, जिसे 2025 के अंत में फिर से बाजार में उतारा गया.
दिसंबर में तगड़ी सेल
वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने 51,963 यूनिट्स बेचीं, जबकि हुंडई ने 48,312 और महिंद्रा ने 47,493 यूनिट्स दर्ज कीं. टाटा की बेहतर सप्लाई, एसयूवी का बड़ा पोर्टफोलियो और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्थिर परफॉर्मेंस ने तिमाही में कंपनी की ग्रोथ को मजबूत किया. कंपनी 2026 में नए मॉडल्स लॉन्च कर उपभोक्ताओं के बीच अपनी पहुंच और बढ़ाने की योजना बना रही है. इसमें मौजूदा मॉडल्स के रिफ्रेश्ड वर्जन के साथ-साथ अविन्या जैसे नए नाम भी शामिल होंगे. इनमें कई इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प भी पेश किए जाएंगे.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
