₹24,000 से कम में मिल रहा है ₹40,000 वाला ये Samsung फोन, अमेज़न सेल में यूज़र्स की लॉटरी, लूट रही पब्लिक


अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. इस सेल में कई बड़े ब्रांड्स के फोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है Samsung Galaxy A55 5G. सैमसंग की A-सीरीज़ पहले से ही अपनी बेहतरीन क्वालिटी और भरोसे के लिए जानी जाती है, और Galaxy A55 5G इस पर पूरी तरह खरा उतरता है.

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) को भारत में ₹39,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹23,998 में उपलब्ध है. यानी सीधे ₹16,001 की बड़ी छूट.

इसके अलावा, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है. इस रेंज में यह डील मिड-रेंज फोन खरीदने वालों के लिए काफी आकर्षक है.

खास हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस…
फीचर्स की बात करें तो डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इससे वीडियो देखना, सोशल मीडिया चलाना और गेम खेलना काफी शानदार अनुभव देता है.

Samsung Galaxy A55 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी स्मूद बनाता है.

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Galaxy A55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी एक बार चार्ज करने पर यह आसानी से पूरा दिन चल सकता है.

कुल मिलाकर, Amazon Great Republic Day Sale 2026 में Samsung Galaxy A55 5G की यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम कीमत में एक भरोसेमंद, फीचर-रिच और प्रीमियम फील वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading