iPhone 17e फरवरी में हो सकता है लॉन्च, बिना कीमत बढ़े मिलेंगे 3 बड़े अपग्रेड


नई दिल्ली. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) अपने iPhone यूजर्स को एक बार फिर सरप्राइज देने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है और इस बार अच्छी खबर यह है कि कीमत नहीं बढ़ेगी. बावजूद इसके, फोन में 3 बड़े अपग्रेड नया A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और ऐपल के नए घरेलू चिप्स मिलने की बात कही जा रही है.

यह फोन पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा और Apple की ‘e’ सीरीज को आगे बढ़ाएगा. ब्लूमबर्ग के जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17e की कीमत 599 डॉलर (लगभग मौजूदा 16e के बराबर) हो सकती है. ऐपल का फोकस साफ है कि उसी कीमत में ज्यादा फीचर्स.

iPhone 17e में दमदार प्रोसेसर
iPhone 17e का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें नया A19 चिप मिलेगा, जो iPhone 17 सीरीज के दूसरे मॉडल्स में भी इस्तेमाल होगा. इससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और बैटरी एफिशिएंसी भी बढ़ेगी.

iPhone 17e मे MagSafe सपोर्ट
iPhone 17e में दूसरा बड़ा बदलाव MagSafe सपोर्ट है. iPhone 16e में यह फीचर नहीं था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. अब MagSafe आने से यूजर्स मैग्नेटिक चार्जर और दूसरे Apple एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर पाएंगे.

नए इन-हाउस वायरलेस और सेल्युलर चिप्स
तीसरा अपग्रेड कनेक्टिविटी से जुड़ा है. Apple इसमें अपने नए इन-हाउस वायरलेस और सेल्युलर चिप्स दे सकता है, जैसे C1X मॉडम और N1 नेटवर्किंग चिप. इससे नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर होगी और Apple की थर्ड-पार्टी कंपनियों पर निर्भरता भी घटेगी.

डिजाइन और बाकी फीचर्स में बड़े बदलाव की संभावना कम
हालांकि, फोन को लेकर ज्यादा उम्मीदें लगाने की जरूरत नहीं है. रिपोर्ट में iPhone 17e को नो-फ्रिल्स अपडेट बताया गया है यानी डिजाइन और बाकी फीचर्स में बड़े बदलाव की संभावना कम है. पहले चर्चा थी कि इसमें Dynamic Island मिल सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. यह भी साफ नहीं है कि बेस स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर 256GB की जाएगी या नहीं.

iPhone 16 से करीब 100 डॉलर सस्ता
कीमत के हिसाब से iPhone 17e, स्टैंडर्ड iPhone 16 से करीब 100 डॉलर सस्ता रहेगा, हालांकि उसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा जैसे कुछ फीचर्स नहीं होंगे. असल में, इसकी बिक्री पर सबसे ज्यादा असर कारियर डील्स और डिस्काउंट का पड़ सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading