Hero Glamour X: पावर मोड..क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स, इंडिया मोस्ट फ्यूचरिस्टिक 125 CC बाइक, सड़क पर भरती है फर्राटे, जानें कीमत


Last Updated:

Hero Glamour X 125 cc Bike: हीरो ग्लैमर X बाइक में पावर मोड, इकोनामिक मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं, 125CC में राइट-बाय टेक्नोलॉजी पहली बार आई है, कीमत 118000 और डाउन पेमेंट 12000 है.

पूर्णिया. केंद्र सरकार के जीएसटी कटौती की घोषणा होने के बाद बाइक की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिल रहा है. ऐसे में तरह-तरह के कंपनियों के द्वारा अलग-अलग लेटेस्ट डिजाइन और मॉडलिंग के बाइक बाजार में खूब देखे जा रहे हैं. वहीं हीरो कंपनी की यह बाइक भी आजकल युवाओं के लिए खूब चर्चा में देखा जा रहा है. दरअसल, इस बाइक में तीन अलग-अलग तरह के स्पेशल मोड दिए गए हैं. जिसमें पावर मोड, इकोनामिक मोड और क्रूज कंट्रोल बटन का मोड़ दिया गया है. बिना एक्सीलेटर दबाये भी आप जाम में आसानी से इस बाइक को चला सकते हैं.

वहीं बाइक की स्पेशल फीचर्स की जानकारी देते हुए हीरो शोरूम के मैनेजर ब्रजेश कुमार झा कहते हैं कि यह ग्लैमर X है. यह पूरी तरह नई और लेटेस्ट डिजाइन की गाड़ी है, इस गाड़ी में कई खास फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि ग्लैमर प्रोडक्ट सिर्फ अपने में आपको ही नहीं बल्कि ग्राहकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरता है.

इंडिया मोस्ट फ्यूचरिस्टिक 125CC बाइक
इस बाइक में पहली बार 125 सीसी में राइट-बाय टेक्नोलॉजी आई है. वहीं, उन्होंने कहा कि पहले जब हम लोग टोटल का यूज करते थे, तो इसमें यह पता नहीं चलता था कि कितना तेल का मिक्सचर डालना है और कैसे ऑप्टिमल माइलेज मिलेगा. लेकिन यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिकली मैनेज होता है, जो ऑप्टिमम माइलेज निकालता है, गाड़ी की परफॉर्मेंस बढ़ाता है और प्रदूषण कम करता है.

इसके अलावा, इसमें तीन तरह के मोड हैं. पहला मोड ऐसा है जो सबसे ज्यादा माइलेज देता है. रोड मोड भी है, जिसे चेक करने वाला बटन दबाने पर सक्रिय किया जा सकता है. इन तीनों मोड में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला मोड शामिल है. दूसरा मोड रोड के लिए है, जो तब काम आता है जब आपको लगता है कि गाड़ी की पावर कम हो रही है और आप ओवरटेक नहीं कर पा रहे हैं. इस मोड में गाड़ी अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करती है और अधिक पावर देती है. बस इस बटन को दबाकर स्टार्ट करें, तो आपको यह पता चल जाएगा. एक्सीलेटर का क्रूज कंट्रोल पहली बार 125 सीसी बाइक में डाला गया है. बाजार में इस बाइक की कीमत 118000 है आप 12000 के डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

homeauto

पावर मोड..क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स, इंडिया मोस्ट फ्यूचरिस्टिक 125 CC बाइक



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading