जल्द लॉन्च होगा Trump Mobile T1, लेकिन अमेरिका में नहीं बनेगा फोन-trump mobile t1 phone launch not made in america
Trump Mobile T1: ट्रंप मोबाइल का T1 फोन आखिरकार लॉन्च होने वाला है, लेकिन ये मेड इन अमेरिका नहीं होगा. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फोन का ज्यादातर निर्माण विदेश में किया जा रहा है और सिर्फ कुछ हिस्सों की फाइनल असेंबली फ्लोरिडा में होगी.

ट्रंप मोबाइल के सीनियर एग्जीक्यूटिव्स डॉन हेंड्रिकसन और एरिक थॉमस ने एक इंटरव्यू में बताया कि T1 फोन का ज्यादातर प्रोडक्शन विदेश में होगा. अमेरिका में सिर्फ इसके कुछ चुनिंदा पार्ट्स की फाइनल असेंबली की जाएगी, जो फ्लोरिडा के मियामी में होगी. कंपनी के मुताबिक, यह फोन अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) के उन नियमों पर खरा नहीं उतरता, जिनके तहत किसी प्रोडक्ट को मेड इन अमेरिका कहा जा सके.
मार्च के आखिर तक बाजार में आ सकता है फोन
कंपनी ने यह भी बताया कि T1 स्मार्टफोन मार्च के आखिर तक बाजार में आ सकता है. पहले इसे अगस्त या सितंबर में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में बदलाव के चलते इसमें देरी हुई. नए वर्जन में अब 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो पहले तय 6.25 इंच स्क्रीन से काफी बड़ा है.
डिजाइन बदला, फीचर्स दमदार
फीचर्स की बात करें तो T1 फोन में Qualcomm का Snapdragon 7-सीरीज प्रोसेसर मिलेगा. स्टोरेज के मामले में फोन को अपग्रेड किया गया है और इसमें 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी. इसके साथ ही 1TB तक के माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा. डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल अब स्क्वायर की जगह ओवल शेप में होगा. इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर बड़े अक्षरों में T1 लिखा होगा, साथ ही अमेरिकी झंडे का निशान और ट्रंप मोबाइल का लोगो भी दिया जाएगा.
बढ़ सकती है कीमत
कीमत को लेकर भी अपडेट सामने आया है. जिन ग्राहकों ने पहले 100 डॉलर देकर प्री-बुकिंग की है, उन्हें फोन 499 डॉलर में मिलेगा. वहीं, नए ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है, हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इसकी कीमत 1,000 डॉलर से कम ही रहेगी.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
